भारत के भूकंप राहत कार्य की अमेरिका ने की सराहना
भूकंप से तबाह नेपाल व युद्ध से काफी पीछे जा चुके यमन में फंसे विभिन्न देशों के लोगों की मदद करने में भारत के नेतृत्व के भूमिका की अमेरिका ने सराहना की है। अमेरिकी राजदूत रिचर्ड वर्मा ने कहा कि हाल के सप्ताहों में भारत ने यमन में वैश्विक नेतृत्व
नई दिल्ली। भूकंप से तबाह नेपाल व युद्ध से काफी पीछे जा चुके यमन में फंसे विभिन्न देशों के लोगों की मदद करने में भारत के नेतृत्व के भूमिका की अमेरिका ने सराहना की है। अमेरिकी राजदूत रिचर्ड वर्मा ने कहा कि हाल के सप्ताहों में भारत ने यमन में वैश्विक नेतृत्व किया अौर अब नेपाल में।
रिचर्ड ने कहा कि हम भारत के आभारी हैं, हम भारत से प्रभावित हैं, हमें भारत से प्रेरणा मिल रही है। उन्होंने कहा कि भारत एयरक्राफ्ट सी -17 और सी-130 का उपयोग कर अमेरिका के सहयोगा का विस्तार कर रहा है।
रिचर्ड ने कहा कि भारत नेपाल की मदद के लिए हाथ बढ़ाने वाला सबसे पहला देश है, अगर हम संगठित रूप से नेपाल की मदद करेंगे तो नेपाल हालात में जल्दी सुधार आ सकेगा।
साथ ही यह भी कहा कि अमेरिका ने नेपाल की मदद के लिए दस मीलियन डॉलर की राहत राशि भी भेजी है। उन्होंने कहा कि नेपाल में चल रहे राहत कार्य को तेज करने के लिए अमेरिकी दूतावास की ओर से आपदा राहत प्रबंधन दल भी भेजा गया है।
पढ़ेंः नेपाल में भूकंप से मरने वालों की संख्या हो सकती है दस हजार