अमेरिका में बंदूकधारी ने सात की हत्या कर खुद को मारी गोली
अमेरिका में एक बंदूकधारी ने अलग-अलग जगहों पर गोलियां बरसाकर सात लोगों की हत्या कर दी। उसने खुद को भी गोली मार ली। दक्षिण-पश्चिम मिसौरी में इस घटना को बृहस्पतिवार रात को अंजाम दिया गया।
कंसास सिटी। अमेरिका में एक बंदूकधारी ने अलग-अलग जगहों पर गोलियां बरसाकर सात लोगों की हत्या कर दी। उसने खुद को भी गोली मार ली। दक्षिण-पश्चिम मिसौरी में इस घटना को बृहस्पतिवार रात को अंजाम दिया गया।
सार्जेट जेफ किंडर ने बताया कि 36 वर्षीय संदिग्ध का शव शुक्रवार सुबह को बरामद किया गया। उनके मुताबिक पहली नजर में ऐसा लग रहा है कि बंदूकधारी ने खुद को गोली मार ली जिसमें उसकी भी मौत हो गई।
जांच में जुटे अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी की घटना को अरकंसास सीमा से तकरीबन 65 किलोमीटर उत्तर में स्थित टायरोन शहर और उसके आसपास के इलाकों में अंजाम दिया गया।
हमलावर और पीडि़तों का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन हमले के शिकार लोगों के शवों को चार अलग-अलग घरों से बरामद किया गया।
हमले में घायल एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोलीबारी के पीछे बंदूकधारी की नीयत और शिकार लोगों के बीच संबंध का फिलहाल पता नहीं चल सका है।