शांतिदूत पर हमले के बाद UNSC ने चेताया, कहा ये हो सकता है युद्ध अपराध
माली में कदल में बने संयुक्त राष्ट्र के शांतिदूत की छावनी पर रॉकेट से किए गए हमले की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि ये एक युद्ध अपराध हो सकता है।
माली। माली में कदल में बने संयुक्त राष्ट्र के शांतिदूत की छावनी पर रॉकेट से किए गए हमले की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि ये एक युद्ध अपराध हो सकता है। शनिवार को उत्तरी माली में हुए इस हमले में दो शांति दूत और एक कांट्रैक्टर की जान चली गई थी।
सर्वसम्मति से परिषद के 15 सदस्यों ने ये घोषणा करते हुए माली सरकार से कहा कि इस हमले की गहनता से जांच होनी चाहिए और इसके जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
इसके साथ ही, शनिवार को जोड़े गए बयान में कहा गया, सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने रेखांकित किया कि शांति रक्षकों को निशाना बनाकर किए गए हमले अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत युद्ध अपराध हो सकते हैं। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं जतायीं और घायलों के तेजी से स्वस्थ होने की कामना की।
हमले में 20 अन्य घायल हो गए जिनमें से चार की हालत गंभीर है। बान की मून ने कहा कि घायलों में शांति रक्षक और असैन्य अधिकारी शामिल हैं। सुरक्षा परिषद के अनुसार हमले में मारा गया ठेकेदार बुरकिना फासो का रहने वाला था। बान की तरह सुरक्षा परिषद ने भी माली में संयुक्त राष्ट्र के मिशन और इसकी सहायता करने वाले फ्रांसीसी सैनिकों को अपने पूर्ण समर्थन पर जोर दिया।