नेपाल आज फिर दो बार भूकंप के झटकों से हिला
नेपाल आज फिर दो बार भूकंप के झटकों से हिल गया। इससे लोग काफी डर गए और अपने- अपने घरों से निकल कर खुले स्थानों की ओर भागे। पहला झटका आज तड़के लगभग डेढ़ बजे महसूस किया गया। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.6 मापी गई। इसका केंद्र सिंधुपाल चौक
काठमांडू। नेपाल आज फिर दो बार भूकंप के झटकों से हिल गया। इससे लोग काफी डर गए और अपने- अपने घरों से निकल कर खुले स्थानों की ओर भागे। पहला झटका आज तड़के लगभग डेढ़ बजे महसूस किया गया। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.6 मापी गई। इसका केंद्र सिंधुपाल चौक जिले में था। यह राजधानी काठमांडू से 75 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
दूसरा झटका आज सुबह 10:07 बजे महसूस किया गया। इसकी तीव्रता 4.2 मापी गई और इसका केंद्र धांडिंग जिले में था। धांडिंग राजधानी काठमांडू से 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अप्रैल में आए विनाशकारी भूकंप के बाद नेपाल में अबतक भूकंप के 342 झटके महसूस किए जा चुके हैं।
पढ़ेंः भूकंप का झटका लगा तो आई समझः नीतीश