अमेरिका: साउथ कैरोलिना के स्कूल में गोलीबारी, तीन जख्मी
अमेरिका के साउथ कैरोलिना के एक स्कूल में फायरिंग हुई है। इस गोलीबारी में तीन लोग जख्मी हुए हैं।
By Manish NegiEdited By: Published: Thu, 29 Sep 2016 05:53 AM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2016 06:09 AM (IST)
वाशिंगटन, (जेएनएन)। अमेरिका के साउथ कैरोलिना के एक एलीमेंट्री स्कूल में बुधवार को गोलीबारी हुई। इस घटना में दो बच्चे और एक शिक्षक घायल हो गए। संदिग्ध हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
इस घटना में घायल हुए दोनों छात्रों को एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया और शिक्षक को एंबुलेंस से हॉस्पिटल ले जाया गया। जबकि स्कूल खाली करवाने में लगी पुलिस ने वहां मौजूद अन्य बच्चों को पास के एक चर्च में शिफ्ट किया। साउथ कैरोलीना के एंडरसन काउंटी में टाउनविले एलीमेंट्री स्कूल में ये घटना घटी। फिलहाल घटना को अंजाम क्यों दिया गया इस बात का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पाक सेना ने बलूचिस्तान में बरपाया कहर, 43 लोगों को उतारा मौत के घाट
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें