Move to Jagran APP

बिल क्लिंटन के विवाहेतर संबंधों को उछालेंगे ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप अपनी प्रतिद्वंद्वी हिलेरी को घेरने के लिए उनके पति बिल क्लिंटन से जुड़े मामलों को उठाएंगे। बिल क्लिंटन के विवाहेतर संबंध हमेशा चर्चा में रहे हैं।

By Gunateet OjhaEdited By: Published: Fri, 30 Sep 2016 06:37 PM (IST)Updated: Fri, 30 Sep 2016 06:42 PM (IST)
बिल क्लिंटन के विवाहेतर संबंधों को उछालेंगे ट्रंप

वाशिंगटन, आइएएनएस। अमेरिकी चुनाव में महिलाओं पर टिप्पणियों के मामले में दबाव महसूस कर रहे रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप अपनी प्रतिद्वंद्वी हिलेरी को घेरने के लिए उनके पति बिल क्लिंटन से जुड़े मामलों को उठाएंगे। बिल क्लिंटन के विवाहेतर संबंध हमेशा चर्चा में रहे हैं।

loksabha election banner

राष्ट्रपति के कार्यकाल में व्हाइट हाउस की इंटर्न मोनिका लेविंस्की के साथ उनके संबंध खासे चर्चित हुए थे। हालांकि कुछ रिपब्लिकन नेताओं ने चेतावनी दी है कि उनकी यह कोशिश उलटे ट्रंप पर भी भारी पड़ सकती है। इससे हिलेरी, ट्रंप पर महिलाओं की निजता भंग करने और उनके सामान्य जीवन में उथल-पुथल पैदा करने की कोशिश का आरोप लगा सकती हैं।

हिलेरी को बहस में बेहतरी की उम्मीद

26 सितंबर को हुई आमने-सामने की बहस में प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप पर भारी पड़ चुकीं हिलेरी को आने वाली दो बहसों में भी अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है। उनकी दूसरी बहस नौ अक्टूबर और तीसरी बहस 19 अक्टूबर को होनी है। फिलहाल हुई एक बहस में हिलेरी की लोकप्रियता में इजाफा हुआ है।

सर्जिकल स्ट्राइक से डरे आतंकियों के आका बिल में छिपे, पाक ने भी दी चुप रहने की हिदायत

सर्जिकल स्ट्राइक पर भारतीय उच्चायुक्त ने भी पाक को दिया करारा जवाब


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.