पाकिस्तान : तीन जगहों पर ग्रेनेड से हमला, एक पुलिससकर्मी समेत कई लोग घायल
पाकिस्तान के कराची में तीन अलग-अलग जगहों पर ग्रेनेड से हमला किया गया है। पाक मीडिया के मुताबिक कराची में पुलिस थाना, गर्ल्स कॉलेज और एक स्कूल के बाहर ग्रेनेड से हमला किया गया है। इस हमले में 2 स्कूली बच्चे घायल हुए हैं।
By Manish NegiEdited By: Published: Fri, 12 Feb 2016 12:16 PM (IST)Updated: Fri, 12 Feb 2016 12:50 PM (IST)
कराची। पाकिस्तान के कराची में तीन अलग-अलग जगहों पर ग्रेनेड से हमला किया गया है। पाक मीडिया के मुताबिक कराची में पुलिस थाना, गर्ल्स कॉलेज और एक स्कूल के बाहर ग्रेनेड से हमला किया गया है। इस हमले में 2 स्कूली बच्चे घायल हुए हैं।
हालांकि पाकिस्तानी न्यूज एजेंसी 'डॉन' में छपी खबर के मुताबिक पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक गुलशन-ए-इकबाल थाना एरिया में हुए इस धमाके में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लेकिन पाकिस्तानी पुलिस उप महानिरीक्षक ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें