Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

आतंकी हाफिज सईद ने पठानकोट जैसे हमलों की दी धमकी

ईनामी आतंकी हाफिज सईद ने भारत के खिलाफ फिर से जहर उगला है। उसने पठानकोट जैसे और हमलों की धमकी दी है। सईद 26/11 के आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड और प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा का मुखिया है।

By Manish NegiEdited By: Updated: Thu, 04 Feb 2016 07:03 PM (IST)
Hero Image

इस्लामाबाद। ईनामी आतंकी हाफिज सईद ने भारत के खिलाफ फिर से जहर उगला है। उसने पठानकोट जैसे और हमलों की धमकी दी है। सईद 26/11 के आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड और प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा का मुखिया है।

वह बुधवार को गुलाम कश्मीर में एक सभा को संबोधित कर रहा था। भारतीय सेना पर कश्मीर में नरसंहार का आरोप लगाते हुए उसने दो जनवरी के पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले का बचाव किया। इसके लिए उसने यूनाइटेड जिहाद काउंसिल के नेता आतंकी सैयद सलाहुद्दीन की भी तारीफ की। हमले में भारत के सात सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे। भारतीय सुरक्षा बलों का कहना है कि इस हमले के पीछे आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का हाथ है।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ दोनों पड़ोसियों की बातचीत पटरी से उतरने के लिए इस हमले को जिम्मेदार बता चुके हैं। पर उनके देश में खुलेआम घूम रहा सईद पहले भी भारत के खिलाफ आतंकी हमलों की तारीफ करता रहा है।

पाकिस्तान से भारत इस संबंध में कई बार आपत्ति दर्ज करा चुका है। जमात और लश्कर जैसे संगठनों के मीडिया कवरेज की पाबंदी के बावजूद पिछले महीने वह एक पाकिस्तानी चैनल पर भी नजर आया था। संयुक्त राष्ट्र ने भी जमात को आतंकी संगठन घोषित कर रखा है। वहीं, अमेरिका ने सईद पर एक करोड़ डॉलर (करीब 67 करोड़ रुपये) का ईनाम भी घोषित कर रखा है।

पढ़े : धमकी पर फूंका आतंकी हाफिज सईद का पुतला