Move to Jagran APP

श्रीलंकाई राष्ट्रपति श्रीसेन से मिलीं सुषमा स्वराज, आपसी हितों पर हुई चर्चा

श्रीलंका के दौरे पर आईं भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को वहां के राष्ट्रपति मैत्रीपाल श्रीसेन से मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों देशों के हित वाले क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों पर चर्चा हुई।

By Manish NegiEdited By: Published: Sat, 06 Feb 2016 04:49 PM (IST)Updated: Sat, 06 Feb 2016 07:35 PM (IST)
श्रीलंकाई राष्ट्रपति श्रीसेन से मिलीं सुषमा स्वराज, आपसी हितों पर हुई चर्चा

कोलंबो। श्रीलंका के दौरे पर आईं भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को वहां के राष्ट्रपति मैत्रीपाल श्रीसेन से मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों देशों के हित वाले क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों पर चर्चा हुई।

loksabha election banner

राष्ट्रपति श्रीसेन ने भारत के साथ श्रीलंका के हजारों साल पुराने संबंधों को याद करते हुए वर्तमान में उनके मजबूती से बरकरार होने की बात कही। कोलंबो में भारतीय उच्चायुक्त वाईके सिन्हा ने इस मुलाकात को बेहद सफल करार दिया है।

लगभग एक घंटे की मुलाकात में दोनों देशों के बीच पूर्व में हुए समझौतों की प्रगति पर चर्चा हुई। दोनों ही नेताओं ने विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और आशा जताई कि यह गति बरकरार रहेगी।

दोनों नेताओं ने शुक्रवार को हुई संयुक्त आयोग की बैठक की भी समीक्षा की। दोनों देशों के हित वाले बिंदुओं पर चर्चा के लिए इस आयोग का गठन सन 1992 में किया गया था। सुषमा ने श्रीलंका में सूचना प्रौद्योगिकी पार्क की स्थापना का भी प्रस्ताव किया है। इस पार्क से आइटी पर आधारित पूंजीनिवेश आकर्षित करने में मदद मिलेगी।

सुषमा स्वराज ने तमिल नेताओं से भी मुलाकात की। तमिलों की सबसे बड़ी पार्टी टीएनए (तमिल नेशनल एलाएंस) के प्रमुख आर संपंथन ने उन्हें श्रीलंका सरकार के अल्पसंख्यकों के विकास और पुनर्वास संबंधी कार्यो की जानकारी दी। लगभग तीस साल तक चली जातीय हिंसा के बाद श्रीलंका सरकार अब तमिलों के विकास एवं पुनर्वास के इंतजाम कर रही है। सन 2009 तक चली इस हिंसा में एक लाख लोग मारे गए थे। सुषमा पूर्वी प्रांत के मुख्यमंत्री नजीर अहमद व श्रीलंकाई मुस्लिम कांग्रेस के नेताओं से भी मिलीं और उनसे विभिन्न मुद्दों पर बात की।

पढ़े : श्रीलंका के प्रधानमंत्री ने सुषमा से भारतीय निवेश बढ़ाने का किया आग्रह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.