Move to Jagran APP

नाइजीरिया के अस्‍पताल में आत्‍मघाती हमला, 5 की मौत

नाइजीरिया के मैदुगुरी में हुए एक आत्‍मघाती हमले में 5 लोगों के मारे जाने की खबर है। यह हमला यहां के एक लेप्रोसी अस्‍पताल के बाहर हुआ है। प्रारंभिक खबरों के अनुसार नइजीरिया के उत्‍तरी-पूर्वी शहर मैदुगुरी में रविवार शाम 5.30 बजे दो महिलाएं अस्‍पताल के भीतर जाने की कोशिश

By Manoj YadavEdited By: Published: Sun, 28 Jun 2015 08:10 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jun 2015 08:11 PM (IST)
नाइजीरिया के अस्‍पताल में आत्‍मघाती हमला, 5 की मौत

बोर्नो। नाइजीरिया के मैदुगुरी में हुए एक आत्मघाती हमले में 5 लोगों के मारे जाने की खबर है। यह हमला यहां के एक लेप्रोसी अस्पताल के बाहर हुआ है। प्रारंभिक खबरों के अनुसार नइजीरिया के उत्तरी-पूर्वी शहर मैदुगुरी में रविवार शाम 5.30 बजे दो महिलाएं अस्पताल के भीतर जाने की कोशिश कर रहीं थीं।

loksabha election banner

लेकिन जब उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने ऐसा करने से रोका तो दोनों ने खुद को बम से उड़ा लिया। बताया जा रहा है कि हमले में जहां 5 लोगों की मौत हो गई है वहीं 10 अन्य घायल हो गए हैं। हमले की पुष्टि करते हुए नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी ने बताया कि दोनों अस्पताल में घुसना चाह रहीं थीं लेकिन रोके जाने के बाद खुद को उड़ा लिया।

हमले में 5 की मौत हुई है वहीं 10 अन्य घायल हुए हैं। खबरों के अनुसार दोनों महिलाओं को हमलावरों ने अस्पताल के बाहर कार में छोड़ा था।

हालांकि, अभी किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन पिछले कुछ समय से नाइजीरिया में लगातार हमले हो रहे हैं। देश के राष्ट्रपति की जिम्मेदारी संभलने के बाद से ही राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी ने आतंकी संगठन बोको हरम के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.