रूस के राजदूत विताली चुरकिन का न्यूयार्क में निधन
रूसी राजदूत विताली चुरकिन का सोमवार को अमेरिका के न्यूयार्क में निधन हो गया।
न्यूयार्क, एपी। संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत विताली चुरकिन का सोमवार को अचानक निधन हो गया। वह 64 वर्ष के थे। संरा में ही कार्यरत रूसी उप राजदूत व्लादिमिर सेफरोन्कोव ने बताया कि चुरकिन अपने कार्यालय में अचानक बीमार हो गए।उन्हें अस्पताल में ले जाया गया जहां उनकी मृत्यु हो गई।
मौत के वास्तविक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। चुरकिन पिछले डेढ़ दशक के संयुक्त राष्ट्र में राजदूत का कार्य संभाले हुए थे। उन्हें अमेरिका और पश्चिमी देशों के राजदूतों के साथ वार्ता और व्यवहार में विशेष दक्षता हासिल थी।
यह भी पढें: भारत के साथ संबंधों को मजबूती देने के लिए पाक नियुक्त करेगा नया राजदूत
वह विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का दायित्व भी निभा चुके थे। उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में रूस और अमेरिका के संबंधों में काफी कटुता आ चुकी है।
यह भी पढें: पाक की कश्मीर पॉलिसी पर पूर्व पाकिस्तानी शीर्ष दूत ने उठाए सवाल