जलस्तर बढ़ने से अमेरिकी सैन्य अड्डों के समुद्र में डूबने का खतरा बढ़ा
अमेरिका के पूर्वी तट और खाड़ी तट पर समुद्र का जलस्तर बढ़ने की वजह से 18 सैन्य अड्डों के समुद्र में डूबने का ख़तरा बढ़ गया है।
वाशिंगटन, रायटर : जलवायु परिवर्तन के चलते तूफान और ज्वार-भाटा आने से समुद्र का जलस्तर बढ़ रहा है। इससे अमेरिका के पूर्वी तट और खाड़ी तट को खतरा उत्पन्न हो गया है। जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो 18 सैन्य अड्डे समुद्र में डृब सकते हैं। गैर लाभकारी संगठन यूनियन ऑफ कन्सर्न्ड साइंसटिस्ट ने 18 अमेरिकी सैन्य अड्डों का विश्लेषण किया है।
संगठन ने जलवायु परिवर्तन का सैन्य अभियानों पर पड़ने वाले प्रभाव का आकलन किया। अपनी रिपोर्ट में उसने कहा है कि समुद्र का जलस्तर बढ़ने की दर तेज हुई है। इससे कुछ सैन्य ठिकानों के प्रशिक्षण और परीक्षण के लिए जरूरी क्षेत्र डूब जाएंगे। साल 2050 तक इनमें से ज्यादातर स्थल आज की तुलना में दस गुना अधिक बाढ़ से प्रभावित होंगे।
तुलसी गबार्ड ने किया राष्ट्रपति उम्मीदवार बर्नी सैंडर्स का समर्थन
इस रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम फ्लोरिडा में नेवल एयर स्टेशन और दक्षिण कैरोलिना में मरीन कोर भर्ती केंद्र समेत चार प्रमुख सैन्य अड्डों की 75 से 95 फीसद तक जमीन इसी सदी में समुद्र में समा सकती है। जलवायु परिवर्तन के चलते सैन्य अड्डों को इस खतरे की पहचान पेंटागन भी कर चुका है।
डोनाल्ड ट्रंप को व्हाइट हाउस पहुंचाना चाहते हैं रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन?