मुशर्रफ बोले, तालिबान को मान्यता देना पाक की बड़ी गलती
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और सैन्य तानाशाह जनरल परवेज मुशर्रफ ने अलकायदा के जन्म के लिए पश्चिमी देशों और अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने माना कि माना कि अफगानिस्तान में तालिबान शासन को मान्यता देना पाकिस्तान की बड़ी भूल थी।
कराची। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और सैन्य तानाशाह जनरल परवेज मुशर्रफ ने अलकायदा के जन्म के लिए पश्चिमी देशों और अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने माना कि माना कि अफगानिस्तान में तालिबान शासन को मान्यता देना पाकिस्तान की बड़ी भूल थी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी हुकुमत को यह कदम नहीं उठाना चाहिए था।
यूथ पार्लियामेंट को संबोधित करते हुए मुशर्रफ ने कहा कि पाकिस्तान एकमात्र देश था जिसने 1996 से 2001 तक अफगानिस्तान में तालिबान सरकार को मान्यता दी। ऐसा तब हुआ जब सउदी अरब और यूएई बाद में पीछे हट गए थे। 71 वर्षीय नेता ने माना कि तालिबान शासन को मान्यता देना पाकिस्तान की तरफ से बड़ी भूल थी। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव तब तक बना रहेगा, जब तक कश्मीर समस्या हल नहीं हो जाता।
पढ़ें - भारत के खिलाफ लाखों पाकिस्तानी लड़ाके तैयार
पढ़ें - बिना बात मोदी पर भड़के मुशर्रफ, मुस्लिम और पाक विरोधी बताया