हांगकांग में कल लोकतंत्र समर्थक करेंगे जनमत संग्रह
लोकतंत्र समर्थकों ने रविवार को जनमत संग्रह की योजना बनाई है। वे सड़कों पर बने रहने या सरकार के प्रस्ताव को स्वीकार करने के बारे में लोगों की राय लेंगे। सरकार ने उनसे वार्ता के साथ-साथ शिविरों को खाली करने का प्रस्ताव रखा है। तीन प्रमुख समूहों ने गुरुवार को बताया कि वे मुख्य प्रदर्शन स्थल पर ही जनता की राय जाने
हांगकांग। लोकतंत्र समर्थकों ने रविवार को जनमत संग्रह की योजना बनाई है। वे सड़कों पर बने रहने या सरकार के प्रस्ताव को स्वीकार करने के बारे में लोगों की राय लेंगे। सरकार ने उनसे वार्ता के साथ-साथ शिविरों को खाली करने का प्रस्ताव रखा है।
तीन प्रमुख समूहों ने गुरुवार को बताया कि वे मुख्य प्रदर्शन स्थल पर ही जनता की राय जानेंगे। यहां हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी डटे हुए हैं। हांगकांग की सरकार ने 2017 में शहर के नेता के चुनाव को लेकर चीन की नई योजना के प्रति प्रदर्शनकारियों की नाखुशी पर केंद्रीय सरकार को रिपोर्ट भेजने का प्रस्ताव रखा है।
चीन की तय योजना के अनुसार, 1200 लोगों की एक समिति उम्मीदवारों का चयन करेगी। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह समिति केंद्रीय सरकार की पसंद के प्रभाव में रहेगी। इसे समाप्त कर दिया जाना चाहिए या इस शहर के 72 लाख लोगों के बेहतर प्रतिनिधित्व के मद्देनजर इसमें सुधार होना चाहिए।
अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों के लिए लोकतांत्रिक सुधारों के बारे में नियमित बातचीत का प्रस्ताव रखा है। मगर इसके लिए उन्हें लगभग एक महीने से जारी प्रदर्शनों को समाप्त करना होगा। प्रदर्शनकारियों ने शहर की तीन सबसे व्यस्त सड़कों पर कब्जा जमा रखा है। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे प्रमुख समूह हांगकांग फेडरेशन ऑफ स्टूडेंट्स ने सरकार के प्रस्ताव को पहले ही खारिज कर दिया लेकिन रविवार के जनमत संग्रह का आह्वान किया है।