राष्ट्रपति ने एडुअर्ड फिलिप को फिर फ्रांस का प्रधानमंत्री नियुक्त किया
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एडुअर्ड फिलिप को फिर से देश का प्रधानमंत्री नियुक्त किया है।
पेरिस, एएफपी। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने दूसरे चरण के संसदीय चुनाव के बाद सोमवार को एडुअर्ड फिलिप को फिर से देश का प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। मैक्रों के कार्यालय सूत्रों ने बताया कि फिलिप को नई सरकार का गठन करने को कहा गया है।
फिलिप बुधवार को नई सरकार का गठन करेंगे। रविवार को हुए दूसरे चरण के मतदान में मैक्रों की पार्टी को नेशनल असेंबली में भारी बहुमत मिली है। इस जीत से उनके यूरोपीय संघ (ईयू) समर्थक और कारोबार अनुकूल एजेंडे को जारी रखने का जनादेश मिला है। उनकी पार्टी आरईएम और सहयोगियों ने नेशनल असेंबली की 577 सीटों में से 350 सीटों पर जीत दर्ज की। मैक्रों मई में फ्रांस के राष्ट्रपति बने। उनके राष्ट्रपति बनने के बाद तय कार्यक्रम के अनुसार संसदीय चुनाव हुए हैं।