अमेरिकी पॉप स्टार प्रिंस का निधन
माइकल जैक्सन की शक्लोसूरत वाले पॉप स्टार प्रिंस को मिनिपोलिस स्थिति उनके घर में मृत पाया गया। 57 वर्षीय पॉप गायक ने 'लेट्स गो क्रेजी' और 'व्हेन डव्स क्राई' जैसे अनेक यादगार हिट गीत दिए थे।
चैनहैसन (अमेरिका), एपी । माइकल जैक्सन की शक्लोसूरत वाले पॉप स्टार प्रिंस को मिनिपोलिस स्थिति उनके घर में मृत पाया गया। 57 वर्षीय पॉप गायक ने 'लेट्स गो क्रेजी' और 'व्हेन डव्स क्राई' जैसे अनेक यादगार हिट गीत दिए थे।
प्रिंस के एजेंट वेट नोयल श्योर ने संगीतज्ञ प्रिंस की मौत की जानकारी दी। फिलहाल इस बारे में अभी और कोई ब्योरा नहीं मिला है। मात्र 5 फीट 2 इंच के प्रिंस रोजर्स नेल्सन ने संगीत की दुनिया में अपना कद बहुत बढ़ा लिया था। अपनी वास्तविक धुनों को वह गिटार पर बजाते और एक के बाद कई हिट एल्बम निकाले। साइन ओ द टाइम्स, ग्रैफिटी ब्रिज और द ब्लैक एल्बम उनके चर्चित एल्बम हैं।