Move to Jagran APP

एक आदमी की गिरफ्तारी के बाद व्हाइट हाउस की सुरक्षा बढ़ाई

व्हाइट हाउस की एक जांच चौकी पर संदिग्ध आदमी की गिरफ्तारी के बाद वहां की सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है।

By Kishor JoshiEdited By: Published: Sun, 19 Mar 2017 04:22 PM (IST)Updated: Sun, 19 Mar 2017 04:41 PM (IST)
एक आदमी की गिरफ्तारी के बाद व्हाइट हाउस की सुरक्षा बढ़ाई
एक आदमी की गिरफ्तारी के बाद व्हाइट हाउस की सुरक्षा बढ़ाई

वाशिंगटन (एएफपी)। व्हाइट हाउस की एक जांच चौकी पर एक आदमी की गिरफ्तारी के बाद अमेरिकी गुप्तचर सेवा ने सुरक्षा बढ़ा दी है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। शनिवार को स्थानीय समयानुसार 11:05 बजे हुई इस घटना से पहले एक और बाइक सवार को गिरफ्तार किया गया था। बाइक सवार को दबोचे जाने के बाद से व्हाइट हाउस को सुरक्षित नहीं माना जा रहा था।

loksabha election banner

सीएनएन ने खबर दी है कि कार सवार आदमी ने अपने वाहन में बम होने का दावा किया था। इसके तुरंत बाद ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया और उसकी कार जब्त कर ली गई। घटना के समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ्लोरिडा में थे। वाहन में कोई विस्फोटक डिवाइस नहीं मिला है।

व्हाइट हाउस सुरक्षा चिंताओं पर गुप्तचर सेवा के प्रवक्ता ने कहा, 'शनिवार को एक आदमी अपनी गाड़ी के साथ गुप्तचर सेवा जांच चौकी की तरफ चला आया था। गुप्तचर सेवा ने उस आदमी को गिरफ्तार कर लिया और उसके वाहन को संदिग्ध माना है। व्हाइट हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।'

यह भी पढ़ें: कम नहीं हुईं दूरियां, ट्रंप-मर्केल में नहीं दिखा मेल

यह भी पढ़ें: अमेरिकी विश्‍वविद्यालयों पर पड़ रहा ट्रंप के ट्रेवल बैन का असर, विदेशी छात्रों की संख्‍या घटी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.