पाकिस्तान में हिट हो रही कैब सर्विस 'रिश्ता आंटी'
'रिश्ता आंटी' भारत, पाकिस्तान समेत दक्षिण एशिया के कई हिस्सों के उन लड़के-लड़कियों का ब्योरा रखती हैं जो शादी लायक होते हैं।
कराची, एजेंसी। क्या हो यदि कैब सर्विस से सफर करते हुए आपका रिश्ता तय हो जाए। यानी आप अपने लिए जीवनसाथी ढूंढ़ रहे हैं और सफर के दौरान कार में बैठे-बैठे ही आपकी समस्या दूर हो जाए। जी हां, भारत में उबेर--ओला की तरह ही पाकिस्तान में एप के जरिए कैब सर्विस उपलब्ध करवाने वाली एक कंपनी ने अपनी सवारियों के लिए यह अनोखी सुविधा 'रिश्ता आंटी' शुरू की है।
करीम नामक टैक्सी सर्विस ने इस ऑफर के जरिए अपने ग्राहकों को एक मैचमेकर (शादी तय करने वाली) महिला के साथ कैब साझा करने का मौका दिया। इसके लिए कुछ फीस भी तय की गई। शुरआत में यह ऑफर सिर्फ दो दिन के लिए था, लेकिन इसी दौरान यह सबकी जुबां पर चढ़ गया।
'रिश्ता आंटी' भारत, पाकिस्तान समेत दक्षिण एशिया के कई हिस्सों के उन लड़के-लड़कियों का ब्योरा रखती हैं जो शादी लायक होते हैं। आमतौर पर यह काम परिवारों के बुजुर्गों के जिम्मे होता है और करीम कैब इसी विचार के साथ रिश्ता आंटी का फंडा लेकर आया है। यानी आप अपने लिए रिश्ता खोज रहे हैं तो रिश्ता आंटी के साथ कैब शेयर कीजिए।
वह आपसे कुछ सवाल करेंगी, आप अपनी पसंद बताएं। अगर उनकी नजर में आपके लायक लड़का या लड़की हुआ तो फिर बात आगे बढ़ सकती है। ऐसे में रिश्ता आंटी आपसे दोबारा संपर्क करती है। सवारी की बातचीत का आम मुद्दा करीम के प्रतिनिधि सिबतैन नकवी के मुताबिक, 'हमने देखा है कि कैब इस्तेमाल करने वाले वरिष्ठ नागरिकों के बीच अक्सर बच्चों की शादी और रिश्ता आम मुद्दा होता था।
इसलिए हमने इस सेवा को लॉन्च करने के बारे में सोचा ताकि युवाओं को अपना पसंदीदा साथी मिलने में मदद मिल सके।' यह रिकॉर्ड रखती हैं रिश्ता आंटी रिश्ता आंटी के लिए लड़के-लड़कियों की शिक्षा, काम, वेतन, ऊंचाई, वजन और त्वचा के रंग का विस्तृत डेटा बैंक बनाया गया है।
यह भी पढ़ें:जल्द ही सिर्फ आपके चलने से चार्ज हो जाएगा स्मार्टफोन