अमेरिका से की थी भारत की आतंक में संलिप्तता की शिकायत
पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल राहिल शरीफ ने पिछले साल अमेरिकी अधिकारियों के समक्ष आतंकवाद में भारत की कथित संलिप्तता जुड़े सुबूत पेश किए थे। यहां की एक संसदीय समिति को सोमवार को इसकी जानकारी दी गई। इसमें कहा गया है कि अधिकारियों को बताया गया था कि भारत अफगानिस्तान की
इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल राहिल शरीफ ने पिछले साल अमेरिकी अधिकारियों के समक्ष आतंकवाद में भारत की कथित संलिप्तता जुड़े सुबूत पेश किए थे। यहां की एक संसदीय समिति को सोमवार को इसकी जानकारी दी गई। इसमें कहा गया है कि अधिकारियों को बताया गया था कि भारत अफगानिस्तान की धरती से ऐसा कर रहा था।
जनरल शरीफ ने दो हफ्ते से ज्यादा अमेरिका में रहकर सेना व प्रशासन से जुड़े कई अधिकारियों से मुलाकात की थी। सीनेट की रक्षा कमेटी को रक्षा सचिव लेफ्टिनेंट जनरल आलम खट्टक ने इस्लामाबाद में बताया कि जनरल शरीफ ने पाकिस्तान में विध्वंसक गतिविधियों में भारत की अफगानिस्तान की धरती से संलिप्तता की बहुत महत्वपूर्ण सुबूत पेश किए थे। भारत ने पाकिस्तान के इन आरोपों को बकवास बताते हुए खारिज कर दिया था।
पाक मीडिया में छाया ओबामा का भारत दौरा, परमाणु करार
पाकिस्तानी मीडिया में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा , परमाणु करार में प्रगति व भारत-अमेरिका के बीच 10 साल के रक्षा सहयोग का नवीनीकरण सुर्खियां बनी हैं। पाकिस्तान के प्रमुख अखबार डॉन ने दोनों देशों के छह साल से जारी परमाणु करार का गतिरोध समाप्त होने की खबर को पहले पेज की लीड बनाया है। द न्यूज ने भी पहले पेज की मुख्य खबर परमाणु करार को ही बनाया है। द नेशन ने ओबामा की भारत यात्रा व परमाणु करार को पहले पेज की मुख्य खबर बनाया है।