लादेन को थी 2008 के मुंबई हमले की पूर्व जानकारी
एक किताब में दावा किया गया है कि अमेरिकी हमले में मारे गए अल कायदा सरगना आेसामा बिन लादेन को 2008 में हुए मुंबई हमले की पूर्व जानकारी थी।
इस्लामाबाद। एक किताब में दावा किया गया है कि अमेरिकी हमले में मारे गए अल कायदा सरगना आेसामा बिन लादेन को 2008 में हुए मुंबई हमले की पूर्व जानकारी थी।
'पाकिस्तान सेकरेट वॉर ऑन अल कायदा' नामक पुस्तक में कहा गया है कि लादेन को मुंबई हमले के बारे में पूर्व जानकारी थी। वह पाकिस्तान में अल कायदा को स्थापति कर दो परमाणु शक्ति संपन्न पड़ोसी मुल्कों के बीच पूर्ण युद्ध कराना चाहता था।
पुस्तक के लेखक व डॉन अखबार के पूर्व संवाददाता एजाज सईद ने अपनी किताब में यह भी खुलासा किया है कि मुंबई पर हमले की साजिश पूरी तरह से पाकिस्तान में रची गई थी। मालूम हो कि 26-28 नवंबर को मुंबई में पाकिस्तान से 10 आतंकी घुस आए थे और उन्हाेंने कई स्थानों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर 166 लोगों काे मौत के घाट उतार दिया और कई लोगों को जख्मी कर दिया था।
इसके साथ ही किताब में यह भी खुलासा किया गया है कि मुंबई हमले की साजिश पाकिस्तान में बैठकर रची गई। उल्लेखनीय है कि मुंबई हमले में एक पाकिस्तानी आतंकी अजमल कसाब को पुलिस ने जिंदा पकड़ा था जिसे पिछले साल दोषी करार देने के बाद फांसी पर लटका दिया गया था।