Move to Jagran APP

अमेरिका: फ्लोरिडा में गोलीबारी, एक पुलिसकर्मी की मौत; दो घायल

गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

By Manish NegiEdited By: Published: Sat, 19 Aug 2017 04:34 PM (IST)Updated: Sat, 19 Aug 2017 04:34 PM (IST)
अमेरिका: फ्लोरिडा में गोलीबारी, एक पुलिसकर्मी की मौत; दो घायल

फ्लोरिडा, एपी। अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा घटना दक्षिण-पश्चिम राज्य फ्लोरिडा की है। गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक पहली घटना मध्य फ्लोरिडा के किसिमी शहर की है। यह शहर नशीले पदार्थो की तस्करी के लिए कुख्यात है। पुलिस अधिकारी सैम होवार्ड और मैथ्यू बैक्सटर शनिवार को संदिग्ध लोगों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चला रहे थे। उसी वक्त अचानक से कुछ लोगों ने उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। किसिमी के पुलिस प्रमुख जेफ ओडेल ने बताया कि पुलिसकर्मियों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां बैक्सटर की मौत हो गई। होवार्ड की हालत गंभीर बनी हुई है। तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।

फ्लोरिडा के उत्तरी शहर जैक्शनविले में भी गोलीबारी की घटना सामने आई है। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक पुलिस को अपार्टमेंट में शूटर के छुपे होने की सूचना मिली थी। पुलिस के वहां पहुंचने पर फायरिंग शुरू हो गई। इसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। ओडेल ने मौजूदा वक्त को कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए बहुत मुश्किल बताया है।

यह भी पढ़ें: फिनलैंड: चाकूबाजी के बाद दो की मौत, 6 घायल- पुलिस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.