अमेरिका, ईरान और ईयू की बैठक से हट सकता है ईरान पर लगा प्रतिबंद !
अमेरिका,ईरान और यूरोपीय संघ की आज अहम बैठक वियना में होने जा रही है। इस अहम बैठक में ईरान के परमाणु समझौते को लागू करने को लेकर हुई प्रगति पर चर्चा होगी।
वाशिंगटन। अमेरिका,ईरान और यूरोपीय संघ की आज अहम बैठक वियना में होने जा रही है।इस अहम बैठक में ईरान के परमाणु समझौते को लागू करने को लेकर हुई प्रगति पर चर्चा होगी। पिछले वर्ष जुलाई में हुए करार के मुताबिक ईरान ने प्रतिबंधों में छूट के बदले में अपनी परमाणु गतिविधियों में कमी लाने पर सहमति जाहिर की थी। इस बैठक में अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए)इस बात पर चर्चा करेगी, कि ईरान ने किए वादों को कितना निभाया है।
IAEA इस बारे में घोषणा कर सकती है और उसके बाद अमरीका और दूसरी विश्व शक्तियां ईरान के खिलाफ लगी अपनी आर्थिक पाबंदियां समाप्त करने की घोषणा कर सकती हैं। इस बैठक में भाग लेने के लिए अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी और ईरान के विदेश मंत्री जवाद जरीफ तथा यूरोपीय संघ की विदेश मामलों की प्रमुख फेडेरिका मोगेरिनी भी इस बैठक में हिस्सा लेंगी।
विशेषज्ञों की मानें तो ईरान के खिलाफ प्रतिबंध हट सकता है।