न्यूयॉर्क की पहली भारतीय महिला जज राजेश्वरी ने संभाला काम
भारतीय मूल की राज राजेश्वरी ने न्यूयॉर्क की पहली महिला भारतीय जज के रूप में काम संभाल लिया है। उन्हें मेयर बिल डे ब्लेसियो ने आपराधिक अदालत की न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। राजेश्वरी 16 वर्ष की उम्र से ही अमेरिका में हैं। न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण से
न्यूयॉर्क। भारतीय मूल की राज राजेश्वरी ने न्यूयॉर्क की पहली महिला भारतीय जज के रूप में काम संभाल लिया है। उन्हें मेयर बिल डे ब्लेसियो ने आपराधिक अदालत की न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई।
राजेश्वरी 16 वर्ष की उम्र से ही अमेरिका में हैं। न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण से पहले वह रिचमंड काउंटी डिस्ट्रिक्ट ऑफिस में काम कर चुकी हैं। अपने करियर के दौरान वह आपराधिक अदालत, नारकोटिक्स, उच्चतम न्यायालय में और यौन अपराध पीड़ितों के विशेष ब्यूरो में उपप्रमुख रही हैं। राजेश्वरी ने 27 अन्य न्यायाधीशों के साथ पद की शपथ ली। इन न्यायाधीशों को इस माह की शुरुआत में पारिवारिक अदालत, आपराधिक अदालत और दीवानी अदालत में नियुक्त किया गया था।ये सभी अदालतें न्यूयॉर्क की एकीकृत अदालती व्यवस्था का हिस्सा हैं। मेयर ने न्यूयॉर्क सिटी आपराधिक अदालत और पारिवारिक अदालत के लिए न्यायाधीशों को 10-10 साल के लिए नियुक्त किया।
जान पर खेलकर बचाई बच्ची की जान, दो भारतीय बने सिंगापुर में हीरो