नेपाल: भूस्खलन से नदी का मार्ग बाधित, भारत में भी खतरा
नेपाल के म्यागदी जिले के रामछे गांव में रविवार सुबह हुए भयंकर भूस्खलन से काली गंडकी नदी का मार्ग बाधित हो गया है। इसके चलते नेपाली अधिकारियों ने हजारों ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा है। अगर यह पानी भारी मात्रा में जमा हो गया और बाधा को
काठमांडू। नेपाल के म्यागदी जिले के रामछे गांव में रविवार सुबह हुए भयंकर भूस्खलन से काली गंडकी नदी का मार्ग बाधित हो गया है। इसके चलते नेपाली अधिकारियों ने हजारों ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा है। अगर यह पानी भारी मात्रा में जमा हो गया और बाधा को तो़डते हुए निकला तो बा़ढ का पानी भारत पहुंच सकता है। भारत में इस नदी को गंडक के नाम से जाना जाता है।
गृह मंत्रालय ने बताया कि भूस्खलन के कारण बैसारी गांव के पास नदी का मार्ग बाधित हुआ है और कई मकान ढह गए हैं। हालांकि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण विभाग ने काली गंडकी नदी के तटीय क्षेत्र में बसे रिहायशी इलाकों में तत्काल 'हाई अलर्ट' घोषिषत कर दिया है। नदी क्षेत्र में बसे जिलों जैसे स्यांगजा, परबत, म्याग्दी, बागलुंग, गुल्मी, पल्पा, नवालपारसी को अलर्ट रहने की चेतावनी जारी की गई है। गृह मंत्रालय ने बताया कि बचाव कर्मियों के साथ हेलिकॉप्टर को म्याग्दी भेजा गया है।