मंगल पर नए सफर पर रोवर
मंगल ग्रह पर नासा का क्यूरियोसिटी रोवर एक नए सफर पर रवाना हो गया है। रोवर करीब दो साल से इस ग्रह पर अपने खोजबीन अभियान पर काम कर रहा है। हाल ही में
वाशिंगटन। मंगल ग्रह पर नासा का क्यूरियोसिटी रोवर एक नए सफर पर रवाना हो गया है। रोवर करीब दो साल से इस ग्रह पर अपने खोजबीन अभियान पर काम कर रहा है।
हाल ही में रोवर को मंगल ग्रह में किसी क्षेत्र में जाकर वहां का अध्ययन करना था लेकिन वह वहां नहीं पहुंच सका। इसके बाद अब उसे एक दूसरे इलाके में भेजा जा रहा है। इस इलाके में वह मंगल के पर्यावरण की जानकारियां इकट्ठा करेगा। साथ ही पता लगाएगा कि वहां किस हालात में एक खास तरह की चट्टानें बनीं।
नासा ने एक बयान में बताया कि दो सप्ताह पहले क्यूरियोसिटी रोवर को एक इलाके में जाना था लेकिन फिसलन भरी ढलानों के चलते वो वहां नहीं पहुंच सका। कैलिफोर्निया के पासाडेना स्थित नासा की जेट प्रोपल्सन लैब में क्यूरियोसिटी के मुख्य रोवर ड्राइवर क्रिस रॉमेलियोटिस का मानना है कि मंगल ग्रह बहुत भ्रामक हो सकता है।