नासा को मंगल पर मिले पुरानी झील के निशान
सेंट लुइस स्थित वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के रे एरविडसन ने कहा, 'पहले यह देखने का प्रयास किया जाएगा कि खाड़ी के ठीक ऊपर क्या है।
वाशिंगटन, प्रेट्र। नासा के मंगलयान अपॉर्च्यूनिटी ने लाल ग्रह पर झील के निशान देखे हैं। यान ने यहां के एक क्रेटर में कुछ चट्टानें देखी हैं, जो संभवत: बाढ़ या तूफान से वहां पहुंचीं थीं। इन चट्टानों के आधार पर यहां झील के प्रमाण मिल सकते हैं।
वैज्ञानिकों ने आसपास के क्षेत्र का अध्ययन करने के बाद यान को वहां नीचे उतारने की योजना बनाई है। अपॉर्च्यूनिटी यान 2011 से यहां के इंडीवर क्रेटर के पश्चिमी छोर का अध्ययन कर रहा है। यह क्रेटर करीब 22 किलोमीटर तक फैला है।
सेंट लुइस स्थित वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के रे एरविडसन ने कहा, 'पहले यह देखने का प्रयास किया जाएगा कि खाड़ी के ठीक ऊपर क्या है। उसके बाद यान अंदरूनी हिस्सों का अध्ययन करेगा। हम यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि यहां जो चट्टानें मिली हैं, वे यहीं की हैं या कहीं से बहकर आई हैं।' वैज्ञानिकों ने बताया कि चट्टानों की संरचना और उनके बारे में विस्तृत जानकारी से मंगल पर पानी होने के प्रमाण मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: ऑक्सफोर्ड यूनीवर्सिटी में स्कॉलर गाउन पर रोक की मांग