Move to Jagran APP

म्यांमार में पकड़ा गया दुर्लभ सफेद हाथी

म्यांमार के पश्चिमी अयेयार्वड्डी क्षेत्र में एक दुर्लभ सफेद हाथी पकड़ा गया है। इसे लेकर अब सफेद हाथियों की संख्या नौ हो गई है।

By Sachin kEdited By: Published: Sun, 01 Mar 2015 09:07 PM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2015 09:12 PM (IST)
म्यांमार में पकड़ा गया दुर्लभ सफेद हाथी

यंगून। म्यांमार के पश्चिमी अयेयार्वड्डी क्षेत्र में एक दुर्लभ सफेद हाथी पकड़ा गया है। इसे लेकर अब सफेद हाथियों की संख्या नौ हो गई है।

loksabha election banner

वन अधिकारी तुन तुन ओ के मुताबिक, उनके विभाग द्वारा शुक्रवार को एक सात साल की हथिनी पकड़ी गई। उसे छह सप्ताह पहले पथेन कस्बे के संरक्षित क्षेत्र में देखा गया था। उन्होंने कहा कि हमें सचेत रहना पड़ा था, क्योंकि वह जंगली थी। हम नहीं चाहते थे कि हथिनी या वन विभाग का कोई अधिकारी घायल हो।

सफेद हाथी सदियों से म्यांमार, थाइलैंड, लाओस व दूसरे एशियाई देशों में पूज्यनीय हैं। फिलहाल, म्यांमार की कैद में आठ सफेद हाथी हैं। इनमें से पांच राजधानी नेपी तॉ के चिडि़याघर व तीन को यंगून में रखा गया है।

पढ़ेंः अब विस्फोटकों का पता लगाएंगे सफेद हाथी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.