प्रेमी के साथ रंगरेलियां मनाने वाली महिला की पॉर्न तस्वीरें की सार्वजनिक
एक महिला लेबर रूम में अपने नवजात बच्चे को जन्म दे रही थी। उसी दौरान उसका प्रेमी दूसरी महिला के साथ रंगरेलियां मना रहा था। इसका बदला उस महिला ने लेते हुए प्रेमी के साथ सोने वाली दूसरी महिला की पॉर्न तस्वीरें भेजकर लिया।
ब्रिटेन। एक महिला लेबर रूम में अपने नवजात बच्चे को जन्म दे रही थी। उसी दौरान उसका प्रेमी दूसरी महिला के साथ रंगरेलियां मना रहा था। इसका बदला उस महिला ने लेते हुए प्रेमी के साथ सोने वाली दूसरी महिला की पॉर्न तस्वीरें भेजकर लिया।
लॉरिनी डोनोग्यू ने अपने होने वाले बच्चे के पिता के साथ ब्लॉन्डे रोंपिंग की तस्वीरें देखीं। इसके बाद उन्होंने इन तस्वीरों को फेसबुक के माध्यम से दूसरी महिला की मां और अपने पार्टनर को भेज दिया। स्कॉटलैंड में फालक्रिक शेरिफ कोर्ट ने डोनोग्यू की बात सुनी और उस मैसेज को पढ़ा जिसमें उन्होंने लिखा था- यहां है तुम्हारी गर्लफ्रेंड।
अभियोजक ग्राहम मैकलाच्लान ने कहा कि सभी छह तस्वीरों में डोनोग्यू के पार्टनर के साथ ब्लॉन्डे बिना कपड़ों के यौन गतिविधियों में लिप्त दिख रही थी। उन्होंने बताया कि आरोपी (डोनोग्यू) की तलाश करने में पुलिस को कोई परेशानी नहीं हुई। आरोपी ने पुलिस के साथ सहयोग किया।
डोनोग्यू ने बताया कि उनके पार्टनर के साथ वह महिला उस वक्त यह हरकत कर रही थी, जब वह लेबर रूम में बच्चे को जन्म देने जा रही थीं। डोनेग्यू को अभद्र या अश्लील तस्वीरें भेजने के लिए दूरसंचार अधिनियम का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया। उन्हें 19 नवंबर को सजा सुनाई जाएगी।