एमएच-370 हादसे की गुत्थी सुलझने के करीब
पिछले साल लापता हुए मलेशियाई बोइंग 777 विमान एमएच-370 की गुत्थी सुलझने के काफी करीब है। हिंद महासागर में फ्रेंच द्वीप ला रियूनियन पर मिला मलबा बोइंग 777 विमान का ही है। मलेशिया के उप परिवहन मंत्री अब्दुल अजीज कपरावी ने बताया कि मलबे पर दर्ज नंबर से इस बात
कुआलालंपुर। पिछले साल लापता हुए मलेशियाई बोइंग 777 विमान एमएच-370 की गुत्थी सुलझने के काफी करीब है। हिंद महासागर में फ्रेंच द्वीप ला रियूनियन पर मिला मलबा बोइंग 777 विमान का ही है। मलेशिया के उप परिवहन मंत्री अब्दुल अजीज कपरावी ने बताया कि मलबे पर दर्ज नंबर से इस बात की पुष्टि होती है कि यह बोइंग 777 विमान का है। यह उसी मॉडल के विमान के पंख का हिस्सा है जिस मॉडल का विमान गायब हुआ था।
ला रियूनियन पर बुधवार को 2.7 मीटर लंबा और 0.9 मीटर चौड़ा मलबा मिला था। शिन्हुआ के अनुसार मलबा शनिवार को फ्रांस के टॉलॉज भेजा जाएगा। विशेषज्ञ प्रयोगशाला में इसका अध्ययन करेंगे इसके बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो गई है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि इससे दुर्घटना के कारणों से पर्दा नहीं उठ पाएगा।
गौरतलब है कि पिछले साल आठ मार्च को कुआलालंपुर से बीजिंग जाते वक्त एमएच-370 अचानक रडार से गायब हो गया था। विमान में 239 लोग सवार थे। इनमें पांच भारतीय थे। मलबा मिलने के बाद यात्रियों के परिजन नए सिरे से मुआवजे के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाने की योजना बना रहे हैं।