यूएस: न्यू ऑर्लियंस के बनी फील्ड प्लेग्राउंड में फायरिंग, 16 लोग घायल
अमेरिका के न्यू ऑर्लियंस में अज्ञात शख्स द्वारा की गई फायरिंग में 16 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक यह घटना अमेरिकी समयानुसार शाम सात बजे उस वक्त घटी जब वहां के बनी फील्ड प्लेग्राउंड पर करीब 500
वाशिंगटन। अमेरिका के न्यू ऑर्लियंस में अज्ञात शख्स द्वारा की गई फायरिंग में 16 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक यह घटना अमेरिकी समयानुसार रविवार शाम सात बजे उस वक्त घटी जब वहां के बनी फील्ड प्लेग्राउंड पर करीब 500 लोग एकत्रित थे। यह लोग यहां पर एक म्यूजिक वीडियो के लिए जुटे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी दौरान दो हथियारबंद हमलावरों ने भीड़ पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इससे वहां पर भगदड़ मच गई। करीब दस घायलों को न्यू ऑर्लियंस के यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर भी भर्ती कराया गया है। मौके पर स्थानीय मेयर मिच लैंड्रयू भी पहुंच गए हैं। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है।
पुलिस के प्रवक्ता टेलर गैम्बल ने बताया कि न्यू ऑर्लियंस के 9वें वार्ड में बने फ्रैंड पार्क में भीड़ थी और उसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस से दस घायलों को अस्पताल ले जाया गया।कुछ लोगों को निजी वाहनों से ले जाया गया है।
गैम्बल ने बताया कि जांचकर्ताओं को यह मालूम नहीं है कि घायलों की स्थिति कैसी है या गोलीबारी क्यों हुई।उन्होंने कहा कि पास के इलाके में आयोजित एक परेड में हिस्सा लेने वाले लोग थे। एक वीडियो देख रहे और इसमें हिस्सा ले रहे लोग भी वहां मौजूद थे। वीडियो, पार्क के उपयोग की अनुमति लिए बिना बनाया जा रहा था।
पढ़ें: नेपाल में फिर हिंसा, फायरिंग में चार मरे, दर्जनभर घायल
मधेसी आंदोलन : नेपाल के सप्तरी में पुलिस फायरिंग, तीन मरे, चार दर्जन घायल