बीवी से बेहतर लगी जेल, ट्रक चुराकर हो गया गिरफ्तार
आपने पति-पत्नी के कई किस्से सुने होंगे, जिनमें पति अपनी पत्नी से परेशान होते हैं। पत्नी से खुद को प्रताड़ित बताने वाले पति महज भारत नहीं बल्कि दुनिया में मिलते हैं। लेकिन कुछ पति अपनी पत्नी से इस हद तक परेशान हो जाते हैं कि वो इस परेशानी से बचने
न्यूयॉर्क। आपने पति-पत्नी के कई किस्से सुने होंगे, जिनमें पति अपनी पत्नी से परेशान होते हैं। पत्नी से खुद को प्रताड़ित बताने वाले पति महज भारत नहीं बल्कि दुनिया में मिलते हैं। लेकिन कुछ पति अपनी पत्नी से इस हद तक परेशान हो जाते हैं कि वो इस परेशानी से बचने के लिए कुछ भी करने को तैयार होते हैं। ऐसा ही एक उदाहरण हाल ही में सामने आया है।
एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार, अमेरिका के टेनेसी में रहने वाले 51 वर्षीय हैडन वांडियार ने ऐसा कुछ कर दिया है, जिसे जानने के बाद आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। दरअसल, हैडन अपनी पत्नी से इतने परेशान हो गए थे कि उन्होंने उससे दूर जाने की अजीब प्लानिंग की। हैडन को जब कुछ भी समझ नहीं आया तो उन्होंने अपने बॉस के यार्ड में घुस कर वहां से ट्रक चुराया और भाग गए। कुछ देर बाद वो खुद पुलिस के हाथों गिरफ्तार भी हो गए।
पूछताछ के दौरान हैडन ने बताया कि वो अपनी पत्नी से परेशान हो गए थे और जेल जाने के लिए उन्होंने ऐसा किया, ताकि वो उनकी पत्नी से पीछा छुड़ा सकें। हैडन के अनुसार, उन्होंने यह सब जानबुझकर किया और वो चाहते थे कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर ले। पुलिस को बयान देते हुए बेहद खुश नजर आ रहे हैडन ने कहा कि, 'मेंरी पत्नी का बुरा समय चल रहा है, क्योंकि वो जानती से उससे दूर भागने के लिए मैंने ऐसा किया है।
पुलिस ने कहा कि हैडन चोरी करते हुए कैमरे में कैद हो गए थे। वांडियार ने यह भी बताया कि उन्होंने जिस बॉस का ट्रक चुराया था, उसके यहां से एक साल पहले ही उन्होंने काम छोड़ दिया था और अपने बॉस को बिलकुल पसंद नहीं करते थे। इसी के चलते उन्होंने अपने बॉस का ट्रक चुराया ताकि उसे नुकसान हो और वांडियार को आत्मिक खुशी मिले। वांडियार को कई मामलों में दोषी पाते हुए जेल भेज दिया गया है।