परिवार के सात सदस्यों की हत्या के बाद दे दी जान
अमेरिका के उत्तरी फ्लोरिडा में दिल दहला देने वाली एक घटना में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी और उसके छह नाबालिग बच्चों की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी अपनी जान दे दी। फ्लोरिडा पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
ह्यूस्टन। अमेरिका के उत्तरी फ्लोरिडा में दिल दहला देने वाली एक घटना में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी और उसके छह नाबालिग बच्चों की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी अपनी जान दे दी। फ्लोरिडा पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
गिलक्रिस्ट काउंटी के प्रतिनिधियों ने बताया कि दिल दहला देने वाली यह वारदात गुरुवार को बेल कस्बे के पास हुई। जहां एक व्यक्ति ने खुदकुशी करने से पहले अपनी बेटी और तीन महीने से 10 साल की आयु तक के उसके छह बच्चों की हत्या कर दी।
अधिकारियों ने बताया कि गोली चलाने वाले शख्स की पहचान 51 वर्षीय डॉन स्पिरिट के तौर हुई है। उसने लगभग शाम चार बजे आपातकालीन सेवा नंबर 911 से संपर्क किया था। उन्होंने कहा कि पहला प्रतिनिधि उसके घर पहुंचा और उसके खुदकुशी करने से पहले उससे बात करने की कोशिश की। प्रतिनिधि ने फिर घर में तलाश की तो और शव बरामद हुए।