दक्षिण कोरिया में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण
दक्षिण कोरिया के बुसान शहर में पहली बार महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा का लोकार्पण किया गया है। इसे भारत और दक्षिण कोरिया के लोगों के बीच बढ़ती नजदीकियों का प्रतीत बताया गया है। भारतीय दूतावास के अनुसार, बुसान के नए मेयर सूह ह्येंग सू ने सोमवार को हांगबीप-सा मंदिर में प्रतिमा का अनावरण किया। समारोह में
सियोल। दक्षिण कोरिया के बुसान शहर में पहली बार महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा का लोकार्पण किया गया है। इसे भारत और दक्षिण कोरिया के लोगों के बीच बढ़ती नजदीकियों का प्रतीत बताया गया है।
भारतीय दूतावास के अनुसार, बुसान के नए मेयर सूह ह्येंग सू ने सोमवार को हांगबीप-सा मंदिर में प्रतिमा का अनावरण किया। समारोह में दक्षिण कोरिया में भारत के राजदूत विष्णु प्रकाश और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आइसीसीआर) के महानिदेशक सतीश सी मेहता मौजूद थे। महात्मा गांधी की प्रतिमा प्रख्यात भारतीय मूर्तिकार गौतम पाल ने बनाई है।
इस मौके पर हांगबीप-सा मंदिर के समीप भारतीय सांस्कृतिक केंद्र का औपचारिक उद्घाटन भी किया गया। अपने संबोधन में मेयर सूह ने कहा कि भारत और दक्षिण कोरिया के बीच लंबे समय से प्रगाढ़ संबंध है और उम्मीद है कि महात्मा गांधी के शांति और भाईचारे का संदेश सभी कोरियाई लोगों को प्रेरित करेगा।
आइसीसीआर के महानिदेशक मेहता ने कहा कि बुसान और कोरिया के लोगों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित कर मानवता और भारत का सम्मान बढ़ाया है। जबकि भारतीय राजदूत प्रकाश ने भारत और दक्षिण कोरियाई लोगों के बीच बढ़ती नजदीकियों पर खुशी जाहिर की।