Move to Jagran APP

सोलोमन आइलैंड के पास 7.7 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी वापस

प्रशांत महासगार में सोलोमन आइलैंड से 70 किलोमीटर दूर 7.7 की तीव्रता का भूकंप आया है। हालांक‍ि पहले दी गई सुनामी की चेतावनी को वापस ले लिया गया है।

By Mohit TanwarEdited By: Published: Fri, 09 Dec 2016 12:08 AM (IST)Updated: Fri, 09 Dec 2016 07:42 AM (IST)
सोलोमन आइलैंड के पास 7.7 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी वापस

सोलोमन, (एएनआई/ जेएनएन)। सोलोमन द्वीपसमूह के तटीय क्षेत्र में तीव्र रफ्तार वाला भूकंप आया है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.7 मापी गई है। सोलोमन द्वीपसमूह, पापुआ न्यू गिनी के पूर्व में मेलानेसिया में करीब एक हजार द्वीपों वाला एक देश है। करीबन 28,400 वर्ग किलोमीटर (10,965 वर्ग मील) में फैले इस देश की राजधानी गुआडलकैनाल द्वीप पर स्थित होनिअरा है। पहले दी गई सुनामी की चेतावनी को वापस ले लिया गया है। पहले दी गई गई चेतावनी के मुताबिक इससे सोलोमन आईलैंड, वानुआतु, पापुआ न्यू गिनी, नौअरू, न्यू कैलिडोनिया, तुवालु और कोसरे के इलाके इससे प्रभावित होने की बात कही गई थी।

loksabha election banner

क्यों आता है भूकंप?

पृथ्वी की बाह्य परत में अचानक हलचल से उत्पन्न ऊर्जा के परिणाम स्वरूप भूकंप आता है। यह ऊर्जा पृथ्वी की सतह पर, भूकंपी तरंगें उत्पन्न करती है, जो भूमि को हिलाकर या विस्थापित कर के प्रकट होती है।

भूकंप के कारण

भूकंप प्राकृतिक घटना या मानवजनित कारणों से हो सकता है। अक्सर भूकंप भूगर्भीय दोषों के कारण आते हैं। भारी मात्रा में गैस प्रवास, पृथ्वी के भीतर मुख्यत: गहरी मीथेन, ज्वालामुखी, भूस्खलन, और नाभिकीय परिक्षण ऐसे मुख्य दोष हैं।


पढ़ें- सऊदी अरब और ईरान लड़ रहे छद्म युद्ध : बोरिस जॉनसन

कैसे मापें?

भूकंप का रिकार्ड एक सीस्मोमीटर के साथ रखा जाता है, जो सीस्मोग्राफ भी कहलाता है। भूकंप का क्षण परिमाण पारंपरिक रूप से मापा जाता है, या संबंधित और अप्रचलित रिक्टर परिमाण लिया जाता है। 3 या कम परिमाण की रिक्टर तीव्रता का भूकंप अक्सर इम्परसेप्टीबल होता है और 7 रिक्टर की तीव्रता का भूकंप बड़े क्षेत्रों में गंभीर क्षति का कारण होता है। झटकों की तीव्रता का मापन विकसित मरकैली पैमाने पर किया जाता है।

प्रभाव

भूकंप से जान, माल की हानि, मूलभूत आवश्यकताओं की कमी, रोग आदि होता है। इमारतों व बांध, पुल, नाभिकीय ऊर्जा केंद्र को नुकसान पहुंचता है। भूस्खलन व हिम स्खलन होता है, जो पहाड़ी व पर्वतीय इलाकों में क्षति का कारण हो सकता है। विद्युत लाइन के टूट जाने से आग लग सकती है। समुद्र के भीतर भूकंप से सुनामी आ सकता है। भूकंप से क्षतिग्रस्त बांध के कारण बाढ़ आ सकती है।

पढ़ें- पाकिस्तान में विमान हादसे की जांच शुरू

क्या है सुनामी ?

समुद्री तूफ़ान - को जापानी भाषा में सुनामी कहते हैं। दरअसल ये बहुत लंबी और सैकड़ों किलोमीटर चौड़ाई वाली लहरें होती हैं। लहरों के निचले हिस्सों के बीच का फासला सैकड़ों किलोमीटर का होता है।जब ये तट के पास आती हैं, तो लहरों का निचला हिस्सा ज़मीन को छूने लगता है, इनकी गति कम हो जाती है और ऊंचाई बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में जब ये तट से टक्कराती हैं तो लहरों की गति 420 किलोमीटर प्रति घण्टा तक और ऊंचाई 10 से 18 मीटर तक हो जाती है। अक्सर समुद्री भूकंपों की वजह से ये तूफ़ान पैदा होते हैं। प्रशान्त महासागर में बहुत आम हैं, पर बंगाल की खाड़ी, हिन्द महासागर व अरब सागर में नहीं। इसीलिए शायद भारतीय भाषाओं में इनके लिए विशिष्ट नाम नहीं है।

सुनामी से असर

सुनामी लहरें समुद्री तट पर भीषण तरीके से हमला करती हैं और जान-माल का बुरी तरह नुक़सान कर सकती है। इनकी भविष्यवाणी करना मुश्किल है। जिस तरह वैज्ञानिक भूकंप के बारे में भविष्य वाणी नहीं कर सकते वैसे ही सूनामी के बारे में भी अंदाज़ा नहीं लगा सकते। लेकिन सूनामी के अब तक के रिकॉर्ड को देखकर और महाद्वीपों की स्थिति को देखकर वैज्ञानिक कुछ अंदाज़ा लगा सकते हैं। धरती की जो प्लेट्स या परतें जहां -जहां मिलती है वहां के आसपास के समुद्र में सुनामी का खतरा ज्यादा होता है।

जैसे आस्ट्रेलियाई परत और यूरेशियाई परत जहा मिलती हैं वहां स्थित हैं। सुमात्रा जो कि दूसरी तरफ फिलीपीन परत से जुड़ा हुआ है। सुनामी लहरों का कहर वहा भयंकर रूप में नजर आता है।

अब तक आए सुनामी से कहर

हिन्द महासागर (26 दिसमबर, 2004) - 9.3 तीव्रता के भूकम्प के चलते हिन्द महासागर का सीना सुनामी से दहल गया। सुमात्रा इस भूकम्प का केन्द्र था। 30 मीटर तक ऊँची उठी लहरों ने विनाश का ऐसा ताण्डव मचाया कि, मानवता कांप उठी। इस सुनामी के कारण 14 देश प्रभावित हुए। सर्वाधिक प्रभावित होने वाले देशों में भारत, इण्डोनेशिया, श्रीलंका और थाइलैण्ड आदि प्रमुख थे और इसमें मरने वालों की संख्या क़रीब ढाई लाख थी।

इंडोनेशिया (2006) - इण्डोनेशिया के जावा प्रायद्वीप में 7.7 तीव्रता की भूकम्प जनित सुनामी की वजह से 654 लोग मारे गए थे।


सोलोमन प्रायद्वीप (2007) - पश्चिमी सोलोमन प्रायद्वीप में 8.0 तीव्रता के भूकम्प से सुनामी पैदा हो गई। जिसकी चपेट में आकर 52 लोग मारे गए थे।


समोआ (2009) - सओआ में रिक्टर पैमाने पर 8.0 तीव्रता के भूकम्प और सुनामी के कारण 190 लोग मारे गए थे।


चिली (2010) - चिली में 8.8 तीव्रता के भूकम्प से उपजी सुनामी के कारण क़रीब 600 लोग मारे गए थे।


इंडोनेशिया (2010) - सुप्रामा प्रायद्वीप में 7.7 तीव्रता के भूकम्प और सुनामी की वजह से 112 लोग मारे गए और 500 लोग लापता हो गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.