फ्रांस के राष्ट्रपति मैंक्रो ने मध्यमार्गी को प्रधानमंत्री चुना
बंदरगाह शहर ले हार्वे के मेयर और सांसद फिलिप रिपब्लिकन पार्टी के हैं। उन्हें पूर्व के समाजवादी सांसद के बराबर का माना जाता है।
पेरिस, रायटर। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो ने मध्यमार्गी नेता एडुअर्ड फिलिप को प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। सोमवार को की गई इस नियुक्ति में राष्ट्रपति ने अपनी राजनीतिक अपील को तोड़ा है। इस नियुक्ति के जरिये उन्होंने जून में होने जा रहे चुनाव से पहले ही अपने विरोधियों को कमजोर कर दिया है।
बंदरगाह शहर ले हार्वे के मेयर और सांसद फिलिप रिपब्लिकन पार्टी के हैं। उन्हें पूर्व के समाजवादी सांसद के बराबर का माना जाता है। फिलिप की नियुक्ति की घोषणा राष्ट्रपति भवन में की गई।
मैंक्रो ने वाम-दक्षिण राजनीति के खत्म होने पर जोर दिया है। दशकों से फ्रांस की राजनीति पर वाम-दक्षिण का दबदबा बना हुआ है। एक साल पहले गठित मध्यमार्गी रिपब्लिक में राष्ट्रपति ने राजनीति शुरू की। संसदीय चुनाव में उनकी पार्टी को बड़े आधार की दरकार है।
यह भी पढ़ें: आम जनता के लिए राहत की खबर, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती