महान राजनेता थे कलाम : संरा महासचिव
संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को एक 'महान राजनेता' बताया। उन्होंने कहा कि कलाम के निधन के बाद दुनिया भर से आ रहे शोक कलाम के राष्ट्रपति होने के दौरान और उसके बाद भी लोगों में उनके प्रति आदर और उनकी प्रेरणा
न्यूयार्क। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को एक 'महान राजनेता' बताया। उन्होंने कहा कि कलाम के निधन के बाद दुनिया भर से आ रहे शोक कलाम के राष्ट्रपति होने के दौरान और उसके बाद भी लोगों में उनके प्रति आदर और उनकी प्रेरणा को दर्शाता है।
विशेष भाव प्रकट करते हुए मून शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति कलाम को श्रद्धांजलि देने संयुक्त राष्ट्र स्थित भारत के स्थाई दूतावास गए और उन्होंने शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए। मून ने अपने संदेश में कलाम के निधन पर गहरी संवेदना जताई।
उन्होंने कहा कि महान राजनेता को श्रद्धांजलि देने के लिए संयुक्त राष्ट्र भारत के लोगों के साथ शामिल है। उन्होंने कामना की कि ईश्वर कलाम की आत्मा को शांति प्रदान करे। दूतावास में सदस्य देशों के राजदूतों के शोक जताने के लिए पुस्तिका रखी गई है।