Move to Jagran APP

यूनेस्को शांति पुरस्कार के लिए चुनीं गयीं इतालवी मेयर

इतालवी द्वीप लैम्पेडुसा की मेयर ग्यूसेपीना निकोलिनी को यूनेस्को के शांति पुरस्कार के लिए चुना गया।

By Monika minalEdited By: Published: Thu, 20 Apr 2017 04:49 PM (IST)Updated: Thu, 20 Apr 2017 04:54 PM (IST)
यूनेस्को शांति पुरस्कार के लिए चुनीं गयीं इतालवी मेयर
यूनेस्को शांति पुरस्कार के लिए चुनीं गयीं इतालवी मेयर

रोम (आइएएनएस)। यूनेस्को के शांति पुरस्कार के लिए इस साल इतालवी द्वीप लैम्पेडुसा की मेयर ग्यूसेपीना निकोलिनी को चुना गया है। उनको यह सम्मान शरणार्थियों की जिंदगी बचाने में उनकी प्रतिबद्धता के लिए दिया गया है।

loksabha election banner

शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार, भूमध्यसागर पार कर आने वाले हजारों शरणार्थियों की जिंदगी बचाने का प्रयास करने के लिए निकोलिनी को बुधवार को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। इटली का यह द्वीप ट्यूनीशिया के करीब होने की वजह से यूरोप में प्रवेश का पहला स्थान है। अफ्रीका और मध्य एशिया के कुछ देशों में युद्ध के चलते हजारों लोग बेहतर जिंदगी की तलाश में इसी ओर पलायन करते हैं।

2012 में लैम्पेडुसा की मेयर बनने वाली निकोलिनी शरणार्थियों और प्रवासियों के अधिकारी की प्रबल समर्थक हैं। यूनेस्को पीस प्राइज ज्यूरी ने संकट में घिरे शरणाथियों के प्रबंधन में निकोलिनी की अपार मानवता और अटूट प्रतिबद्धता का सम्मान किया है। यूनेस्को का यह पुरस्कार सालाना 1981 से दिया जा रहा है। इस पुरस्कार से नवाजे जाने पर निकोलिनी की इटली के प्रधानमंत्री पाओलो गेंटिलोनी ने ट्वीट कर प्रशंसा की है।

यह भी पढ़ें: हजारों की संख्या में प्रवासी बच्चे अकेले पहुंचे इटली: Unicef


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.