इंडोनेशिया: जहर देकर दोस्त की जान लेने पर 20 साल की कैद
कॉलेज की दोस्त को जहर दे हत्या करने के जुर्म में इंडोनेशियाई कोर्ट ने 27 वर्षीय युवती को 20 साल कैद की सजा दी है।
जकार्ता (रायटर्स)। ऑस्ट्रेलिया निवासी जेसिका कुमाला वोंग्सो को जकार्ता कॉफी मर्डर केस में 20 साल की कैद हो गयी है। इंडोनेशयाई कुमाला वोंगसो ऑस्ट्रेलिया की स्थायी निवासी हैं। कोर्ट द्वारा दिए गए सजा को सुन वह अवाक रह गयीं।
28 वर्षीया वोंग्सो ने इस साल 6 जनवरी को जकार्ता कैफे में अपनी दोस्ट मिरना सालिहिन की कॉफी में सायनाइड मिला दिया था। कोर्ट में जजों ने बताया कि जांच से इस बात की पुष्टि हुई है कि वोंग्सो ने अपनी दोस्त की हत्या कर दी। इस साल के जून माह से इस मामले में सुनवाई शुरू की गयी। वोंग्सो व सालिहिन 2007 में सिडनी के बिल्ली ब्लू कॉलेज ऑफ डिजायन में मिले थे। वोंग्सो ग्राफिक डिजायनर के तौर पर काम करने सिडनी चली गयीं जबकि मिरना जकार्ता वापस लौट आयीं थीं।
वोंग्सो ने तीन जजों वाले पैनल को बताया कि उन्हें लगता है कि यह फैसला एकतरफा और गलत है। बचाव कर रहे वकीलों ने बताया कि वह आगे अपील करेंगी।
इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो की प्रशासन ने मामले में दखल देते हुए कहा कि यदि वोंग्सो को मृत्यु दंड दिया जाता है तब भी उन्हें फांसी नहीं दी जाएगी। यह डील ऑस्ट्रेलिया के साथ हुआ था। इस क्रम में ऑस्ट्रेलियाई पुलिस भी पड़ताल में शामिल रही है। ऑस्ट्रेलिया में मृत्यु दंड नहीं है और अन्य देशों में भी वह इसका विरोध करता है।