धोखाधड़ी में भारतवंशी महिला गिरफ्तार
स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में भारतीय मूल की 33 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। मेट्रोपोलिटन पुलिस के प्रवक्ता के मुताबिक नीलम देसाई को बुधवार को दक्षिणी लंदन के पुलिस थाने में पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। स्कॉटलैंड यार्ड के अधिकारियों के
लंदन। स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में भारतीय मूल की 33 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। मेट्रोपोलिटन पुलिस के प्रवक्ता के मुताबिक नीलम देसाई को बुधवार को दक्षिणी लंदन के पुलिस थाने में पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
स्कॉटलैंड यार्ड के अधिकारियों के मुताबिक नीलम ने एशियाई लोगों के लिए बनाई एक मैरिज वेबसाइट के जरिये दस लोगों से हजारों पौंड झटक लिए। जब उन लोगों ने पैसे वापस मांगे तो नीलम ने पुलिस में शिकायत कर दी कि वे उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। इसी सिलसिले में गत माह पुलिस ने एक पत्रकार को चेतावनी दी थी कि नीलम का उत्पीड़न करने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। दक्षिण लंदन के समाचार पत्रों में इसको लेकर बड़ा हो हल्ला मचा था। पुलिस ने जब मामले की तह में जाकर जांच की तो सच्चाई सामने आई, जिसके बाद नीलम को गिरफ्तार कर लिया गया। नीलम को 25 अप्रैल को सजा सुनाई जा सकती है।