Move to Jagran APP

पुर्तगाल में पीएम की दौड़ में भारतीय नेता

गोवा मूल के भारतीय एंटोनियो कोस्टा यूरोपीय देश पुर्तगाल के प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में हैं। यहां अगले साल चुनाव होने हैं और देश की प्रमुख विपक्षी सोशलिस्ट पार्टी ने कोस्टा को अपना उम्मीदवार चुना है। 53 वर्षीय कोस्टा को उनकी संयमित जीवन शैली के लिए 'लिस्बन का गांधी' कहा जाता है। कोस्टा गोवा के रहने वाले हैं और उनके पिता ओल

By Anjani ChoudharyEdited By: Published: Tue, 30 Sep 2014 09:01 PM (IST)Updated: Wed, 01 Oct 2014 12:22 PM (IST)
पुर्तगाल में पीएम की दौड़ में भारतीय नेता

लंदन। गोवा मूल के भारतीय एंटोनियो कोस्टा यूरोपीय देश पुर्तगाल के प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में हैं। यहां अगले साल चुनाव होने हैं और देश की प्रमुख विपक्षी सोशलिस्ट पार्टी ने कोस्टा को अपना उम्मीदवार चुना है।

loksabha election banner

53 वर्षीय कोस्टा को उनकी संयमित जीवन शैली के लिए 'लिस्बन का गांधी' कहा जाता है। कोस्टा गोवा के रहने वाले हैं और उनके पिता ओर्लाडों द कोस्टा लोकप्रिय लेखक थे। उन्होंने नोबेल पुरस्कार विजेता रविंद्रनाथ टैगोर पर निबंध लिखे हैं। इसके अलावा उनका उपन्यास 'ओ सिग्ना दा इरा' काफी प्रसिद्ध हुआ था। गत रविवार को प्रधानमंत्री पद के लिए पार्टी में हुए चुनाव में उन्होंने एजे सेगुरो को हराया था। सेगुरो के इस्तीफे के बाद वह पार्टी के नेता बनने वाले हैं। कोस्टा भारत और पुर्तगाल में व्यापारिक रिश्ते बढ़ाना चाहते है। वह लिस्बन में काफी लोकप्रिय हैं और अगर सोशलिस्ट पार्टी जीतती है तो उनका प्रधानमंत्री बनना तय है। सोशलिस्ट पार्टी के कार्यकाल में कोस्टा न्याय और गृहमंत्री रह चुके है। फिलहाल सोशलिस्ट पार्टी ने सभी ओपीनियन पोल में बढ़त बनाई हुई है।

पढ़ें:मेडिसन स्क्वायर में मोदी के भाषण पर राजनेताओं की प्रतिक्त्रियाएं

पढ़ें: पाक को वार्ता के लिए गंभीरता दिखानी होगी: मोदी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.