अमेरिका में भारतीय मूल के 19 डॉक्टर सम्मानित
अमेरिका में एक अग्रणी मेडिकल एसोसिएशन ने 113 चिकित्सकों को संक्रामक रोगों के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया है। यह सम्मान पाने वालों में मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के एक डॉक्टर और 18 भारतीय अमेरिकी चिकित्सक भी शामिल हैं।
ह्यूस्टन। अमेरिका में एक अग्रणी मेडिकल एसोसिएशन ने 113 चिकित्सकों को संक्रामक रोगों के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया है। यह सम्मान पाने वालों में मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के एक डॉक्टर और 18 भारतीय अमेरिकी चिकित्सक भी शामिल हैं।
इंफेक्शस डिजीज सोसाइटी ऑफ अमेरिका (आइडीएसए) की फेलो सूची में हिंदुजा नेशनल अस्पताल के डॉ. राजीव सोमन को नामित किया गया है। इस साल आइडीएसए फेलो के लिए चुने जाने वाले 18 भारतीय अमेरिकी डॉक्टरों में संक्रामक रोगों के विशेषज्ञ डॉ. टीएन फजिली भी शामिल हैं।
भारतीय मूल के अन्य डॉक्टरों में प्राणवी श्रीरामोजू, ममता के जैन, टीना चोपड़ा, अनुराधा गणेशन, शिरिश हुप्रिकर, वालीद जावेद, इंदिरा बरार, हरिनारायण माधो सिंह, नवीन पाटिल, संजय राम, संजय रेवांकर, ए विद्या सुंदरशन, रमेश नाथन, मिनि कांबोज, मुहम्मद एस अहमद, श्यामसुंदरन कोटिलिल, के एस व्यास और चिराग व्यास के नाम सूची में हैं। अमेरिका में आइडीएसए संक्रामक रोगों के पेशेवरों की अग्रणी संस्था है।