न्यूजीलैंड में भारत के उच्चायुक्त की पत्नी पर नौकर को प्रताड़ित करने का आरोप
न्यूजीलैंड में भारत के उच्चायुक्त रवि थापर मुश्किलों में हैं। न्यूजीलैंड में रहते हुए उनकी पत्नी शर्मिला थापर पर नौकर के साथ उत्पीड़न के आरोप लगे थे। आज भारत सरकार ने थापर को वापस बुला लिया।
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड में भारत के उच्चायुक्त रवि थापर मुश्किलों में हैं। न्यूजीलैंड में रहते हुए उनकी पत्नी शर्मिला थापर पर नौकर के साथ उत्पीड़न के आरोप लगे थे। आज भारत सरकार ने थापर को वापस बुला लिया।
एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, आज थापर के वेलिंगटन स्थित आवास पर कुछ लोगों को ट्रक में सामान लोड करते देखा गया, जिससे पता चलता है कि उन्होंने दूतावास छोड़ दिया है। जल्द ही वह स्वदेश लौट रहे हैं।
कहा जा रहा है कि इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद किसी तरह की शर्मिंदगी से बचने के लिए भारत सरकार ने उन्हें वापस बुला लिया है।
स्थानीय पुलिस ने जानकारी दी है कि मई में स्टाफ मेंबर में शामिल एक भारतीय रसोइए ने आरोप लगाया था कि थापर की पत्नी ने उसे बंधक बनाकर मारपीट की। आज सुबह रवि थापर ने लोअर हट सिटी स्थित आवास को भी खाली कर दिया । हालांकि, इस संबंध में थापर ने पुलिस से किसी भी प्रकार की बातचीत से मना कर दिया।
रसोइए ने आरोप लगाया था कि थापर और उनकी पत्नी शर्मिला ने उसके साथ गुलामों जैसा बर्ताव किया।उसे मारा-पीटा जाता था और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। एक रात वह वेलिंगटन में कुछ लोगों को बुरी हालत मिला, जिसके बाद उसे पुलिस स्टेशन ले जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि शर्मिला के कारण उसने कई रातें वेलिंगटन शेल्टर होम में बिताई हैं।
पढ़ेंः चोरी की शक में नौकर की पिटाई कर गुप्तांग में डाला पेट्रोल, बनाया वीडियो