Move to Jagran APP

भारतीय अरबपतियों में मुकेश अंबानी लगातार 8वीं बार शीर्ष पर

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश अंबानी भारत के 90 अरबपतियों की सूची में शीर्ष स्थान पर हैं। फो‌र्ब्स की सालाना सूची में फिर उन्हें सबसे ऊपर रखा गया है।

By Gunateet OjhaEdited By: Published: Mon, 02 Mar 2015 10:01 PM (IST)Updated: Tue, 03 Mar 2015 08:36 AM (IST)

वाशिंगटन। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश अंबानी भारत के 90 अरबपतियों की सूची में शीर्ष स्थान पर हैं। फो‌र्ब्स की सालाना सूची में फिर उन्हें सबसे ऊपर रखा गया है। यह लगातार आठवीं बार है, जब वह देश के सबसे अमीर व्यक्ति बने हैं। उनकी कुल संपत्ति 21 अरब डॉलर (करीब एक लाख 30 हजार करोड़ रुपये) आंकी गई है।

loksabha election banner

वहीं, माइक्रोसाफ्ट के बिल गेट्स 21 वर्षो में 16वीं बार विश्व के सबसे धनी व्यक्ति बनने में सफल हुए हैं। उनकी कुल संपत्ति 79.2 अरब डॉलर है। उन्होंने लगातार दूसरी बार मेक्सिको के टेलीकॉम बादशाह कार्लोस स्लिम हेलू को पछाड़ा है। हेलू की कुल संपत्ति 77.1 अरब डॉलर है।

गत वर्ष के मुकाबले भारत के 28 नए अरबपतियों ने इस सूची में जगह बनाई है, जबकि वैश्विक स्तर पर 181 नए अरबपति इसमें शामिल हुए हैं। फो‌र्ब्स की अरबपति भारतीयों की सूची में दूसरे स्थान पर सन फार्मास्यूटिकल्स के संस्थापक दिलीप सांघवी हैं। 59 वर्षीय सांघवी की कुल संपत्ति 20 अरब डॉलर आंकी गई है। 19.1 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर विप्रो के अजीम प्रेमजी हैं।

शीर्ष दस अरबपति भारतीय

मुकेश अंबानी 21 अरब डॉलर

दिलीप सांघवी 20 अरब डॉलर

अजीम प्रेमजी 19.1 अरब डॉलर

शिव नाडर 14.8 अरब डॉलर

¨हदुजा ब्रदर्स 14.5 अरब डॉलर

लक्ष्मी मित्तल 13.5 अरब डॉलर

आनंद कृष्णा 9.7 अरब डॉलर

कुमार मंगलम बिड़ला 9 अरब डॉलर

उदय कोटक 7.2 अरब डॉलर

गौतम अडानी 6.6 अरब डॉलर

विश्व के शीर्ष पांच अमीर

बिल गेट्स 79.2 अरब डॉलर

कार्लोस स्लिम हेलू 77.1 अरब डॉलर

वारेन बफे 72.7 अरब डॉलर

अमानिको ओरटेगा 64.5 अरब डॉलर

लॉरी एलीसन 54.3 अरब डॉलर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.