Move to Jagran APP

2024 में चीन से भी ज्यादा होगी भारत की आबादी- रिपोर्ट

यूएन की एक रिपोर्ट के अनुसार 2024 तक भारत जनसंख्या के मामले में चीन को पीछे छोड़ देगा।

By Kishor JoshiEdited By: Published: Thu, 22 Jun 2017 08:32 AM (IST)Updated: Thu, 22 Jun 2017 08:32 AM (IST)
2024 में चीन से भी ज्यादा होगी भारत की आबादी- रिपोर्ट

संयुक्त राष्ट्र (एजेंसी)। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) का मानना है कि भारत की आबादी 2024 में चीन से अधिक हो जाएगी। यूएन के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग ने विश्व आबादी संभावना-2017 नामक रिपोर्ट में यह दावा किया है।

loksabha election banner

रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन की आबादी फिलहाल 1.41 अरब है और भारत की 1.34 अरब है। विश्व आबादी में दोनों देशों की क्रमश: 19 और 18 फीसद की हिस्सेदारी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि करीब सात साल में या 2024 के आसपास भारत की आबादी चीन की आबादी को पार करने की उम्मीद है।

यह संयुक्त राष्ट्र आधिकारिक अनुमान के 25वें दौर की समीक्षा रिपोर्ट है। 24वें दौर का अनुमान 2015 में जारी किया गया था। इसमें अनुमान लगाया गया था कि भारत की आबादी 2022 तक चीन को पार कर जाएगी। नए अनुमान में कहा गया है कि 2024 में भारत और चीन दोनों की आबादी करीब 1.44 अरब के आसपास होगी।

इसके बाद भारत की आबादी 2030 में 1.5 अरब और 2050 में 1.66 अरब होने का अनुमान है। चीन की आबादी 2030 तक स्थिर रहने का अनुमान है जिसके बाद इसमें धीमी गिरावट आ सकती है। भारत की आबादी में 2050 के बाद कमी आ सकती है। सामूहिक रूप से 10 देशों की आबादी 2017 से 2050 के बीच बढ़ कर दुनिया की कुल आबादी की आधी से अधिक हो जाने की उम्मीद है। इन देशों में भारत, नाइजीरिया, कांगो, पाकिस्तान, इथोपिया, तंजानिया, अमेरिका, युगांडा, इंडोनेशिया और मिस्र शामिल हैं। इन 10 देशों में नाइजीरिया की आबादी सबसे तेजी से बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें: बड़ी आबादी अब भी खुले में शौच को विवश

यह भी पढ़ें: भारत में एक ऐसी क्रांति जो अब बन रही है साइलेंट किलर, जानें-क्या है वो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.