Move to Jagran APP

डोकलाम विवाद पर चीन की एक और चेतावनी, आग से ना खेले भारत

चीन ने सिक्किम में भारतीय जवानों पर सीमा पार करने का आरोप लगाया है और भारत से लगातार अपने जवानों को वापस बुलाने की मांग कर रहा है।

By Pratibha Kumari Edited By: Published: Wed, 09 Aug 2017 03:14 PM (IST)Updated: Wed, 09 Aug 2017 03:24 PM (IST)
डोकलाम विवाद पर चीन की एक और चेतावनी, आग से ना खेले भारत
डोकलाम विवाद पर चीन की एक और चेतावनी, आग से ना खेले भारत

बीजिंग, एएनआइ। डोकलाम विवाद को लेकर पिछले दो महीने से भारत-चीन के बीच गतिरोध बरकरार है। वहीं चीनी मीडिया की तरफ से लगातार धमकियां दी जा रही हैं। अब चेतावनी भरे अंदाज में कहा है कि भारत आग से ना खेले। चीन की ताकत को कम आंकना बेवकूफी होगा।

loksabha election banner

डोकलाम विवाद को चीन और भूटान के बीच का एक असुलझा सीमा मुद्दा बताते हुए शिन्‍हुआ समाचार एजेंसी ने जोर देते हुए कहा है कि इससे भारत का कोई लेना-देना नहीं है। चीन एक स्वतंत्र संप्रभु राज्य के तौर पर भूटान का सम्‍मान करता है और इसका संरक्षक बनने की भारत की कोशिशों को नकारता है।

लेख में आगे चेतावनी देते हुए कहा गया है कि भारत को चीन को कम नहीं आंकना चाहिए। पीपुल्‍स लिबरेशन आर्मी का गठन राष्ट्रीय संप्रभुता, सुरक्षा और विकास हित की सुरक्षा एवं शांति स्‍थापित करने के लिए किया गया है। वहीं लेख में भारत पर डोकलाम मुद्दे को सुलझाने में दोहरी मानसिकता अपनाने का आरोप भी लगाया गया है। इसके मुता‍बिक, भारत सिर्फ मुद्दा सुलझाने की बात कर रहा है, कुछ कर नहीं रहा है।

गौरतलब है कि चीन ने सिक्किम में भारतीय जवानों पर सीमा पार करने का आरोप लगाया है और भारत से लगातार अपने जवानों को वापस बुलाने की मांग कर रहा है।

यह भी पढ़ें: ट्रंप की चेतावनी के बाद और उग्र हुआ उ.कोरिया, मिसाइल हमले की दी धमकी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.