Move to Jagran APP

भारत में फ्रांस, सऊदी अरब व स्विटजरलैंड से ज्यादा रईस

भारत में अमीरी और गरीबी की खाई लगातार बढ़ती जा रही है। एक ओर भारत गरीबों की संख्या के मामले में हर सूची में ऊंचे पायदान पर जगह बनाता है। वहीं, दूसरी ओर सबसे ज्यादा रईसों के मामले में भी भारत अव्वल देशों में शामिल है। देश में फ्रांस, सऊदी अरब, स्विट्जरलैंड और हांगकांग से भी ज्यादा अरबपति हैं। 103 अरबपतिय

By Edited By: Published: Thu, 07 Nov 2013 09:47 PM (IST)Updated: Thu, 07 Nov 2013 09:48 PM (IST)
भारत में फ्रांस, सऊदी अरब व स्विटजरलैंड से ज्यादा रईस

लंदन। भारत में अमीरी और गरीबी की खाई लगातार बढ़ती जा रही है। एक ओर भारत गरीबों की संख्या के मामले में हर सूची में ऊंचे पायदान पर जगह बनाता है। वहीं, दूसरी ओर सबसे ज्यादा रईसों के मामले में भी भारत अव्वल देशों में शामिल है। देश में फ्रांस, सऊदी अरब, स्विट्जरलैंड और हांगकांग से भी ज्यादा अरबपति हैं। 103 अरबपतियों के साथ भारत ने वेल्थ-एक्स और यूबीएस की रिपोर्ट में छठवें नंबर पर जगह बनाई है।

loksabha election banner

इस रिपोर्ट के मुताबिक, देश की वित्तीय राजधानी मुंबई में 30 धनकुबेर रहते हैं। इसलिए यह उन पांच शहरों में शामिल है, जहां सबसे ज्यादा अमीर रहते हैं। 96 अरबपतियों के साथ न्यूयॉर्क इस सूची में पहले और 75 अरबपतियों के साथ हांगकांग दूसरे नंबर पर है। वहीं तीसरे नंबर पर मॉस्को और चौथे स्थान पर लंदन है। वेल्थ-एक्स की सूची में अमेरिका ने सभी देशों को बड़े अंतर से पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल किया है। यहां 515 धनकुबेर हैं। यह चीन में रहने वाले 157 रईसों से करीब तीन गुना ज्यादा हैं। चीन ने सूची में दूसरा, जर्मनी [148] ने तीसरा, ब्रिटेन [135] ने चौथा और रूस [108] ने पांचवां स्थान हासिल किया है।

वेल्थ-एक्स और यूबीएस के मुताबिक, इस साल भारतीय अमीरों की संख्या 5.5 फीसद घट गई है। इस साल अमीरों को 10 अरब डॉलर [626 अरब रुपये] का नुकसान हुआ और उनकी कुल संपत्ति 180 अरब डॉलर [11,267 अरब रुपये] रह गई। भारतीयों अमीरों की सबसे ज्यादा संख्या औद्योगिक कंपनियों और फार्मास्यूटिकल्स क्षेत्र में है।

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय रईसों में से ज्यादातर कॉलेजों में पढ़े-लिखे हैं। इनमें से 72 फीसद के पास कम से कम बैचलर डिग्री है। भारत से ज्यादा पढ़े-लिखे रईसों की संख्या स्विट्जरलैंड और अमेरिका में है। भारतीय धन्नासेठों की औसत संपत्ति 1.7 अरब डॉलर [106 अरब रुपये] है। इनमें से 47 फीसद ने यह संपत्ति खुद बनाई है। भारतीय अरबपतियों की औसत आयु 63 साल है। इनमें से ज्यादातर पुरुष हैं। देश में केवल तीन फीसद महिला अरबपति ही हैं। इस रिपोर्ट में शामिल सभी देशों में यह आंकड़ा सबसे कम है।

पिछले महीने अमेरिकी बिजनेस पत्रिका फो‌र्ब्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि भारत में कुल 65 अरबपति हैं। इनमें से सबसे ज्यादा धन मुकेश अंबानी के पास है। उनकी कुल संपत्ति 21 अरब डॉलर [1,314 अरब रुपये] बताई गई थी। वह छह साल से पहले नंबर पर बने हुए हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.