Move to Jagran APP

बोइंग से भारत को मिला छठा समुद्री गश्ती विमान

अमेरिकी विमान निर्माता कंपनी बोइंग ने भारत को छठवां पी-8 आइ समुद्री गश्ती विमान सौंप दिया है। भारत ने 2009 में आठ विमानों की खरीद के लिए करार किया था। इसमें से पांच की आपूर्ति हो चुकी है।

By manoj yadavEdited By: Published: Wed, 26 Nov 2014 04:14 PM (IST)Updated: Wed, 26 Nov 2014 04:21 PM (IST)
बोइंग से भारत को मिला छठा समुद्री गश्ती विमान

वाशिंगटन। अमेरिकी विमान निर्माता कंपनी बोइंग ने भारत को छठवां पी-8 आइ समुद्री गश्ती विमान सौंप दिया है। भारत ने 2009 में आठ विमानों की खरीद के लिए करार किया था। इसमें से पांच की आपूर्ति हो चुकी है।

loksabha election banner

यह विमान भारतीय वायुसेना द्वारा पहले से इस्तेमाल किए जा रहे अन्य पांच विमानों के साथ शामिल होने के लिए नौसेना के वायु स्टेशन राजाली पहुंच चुका है। बाकी दो विमानों की आपूर्ति 2015 तक निर्धारित है। भारत में बोइंग के रक्षा, अंतरिक्ष और सुरक्षा मामलों के उपाध्यक्ष डेनिस स्वैंसन ने बताया, 'भारत में पी-8आइ विमान का पहुंचना इस कार्यक्रम की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। इस साल की यह हमारी अंतिम आपूर्ति है।' उन्होंने कहा कि यह नया पी-8 आइ विमान आगामी महीनों में परीक्षण उड़ान शुरू कर देगा। पी-8आइ विमानों में भारत में निर्मित ऐसे सिस्टम भी लगाए गए हैं जिन्हें देश की समुद्री गश्ती जरूरतों के अनुरूप तैयार किया गया है।

पढ़ेंः माकपा में नेतृत्व परिवर्तन की मांग, करात और विमान पर उठी ऊंगली


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.