भारत और चीन पर हुआ है सबसे ज्यादा जलवायु परिवर्तन का असरः रिपोर्ट
जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर पेरिस में होनी वाली कॉन्फ्रेंस से पहले संयुक्त राष्ट्र ने एक रिपोर्ट के जरिए कहा है कि जलवायु परिवर्तन से भारत और चीन सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि 1995 से 2015 तक भारत और चीन के करीब 3 अरब
संयुक्त राष्ट्र। जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर पेरिस में होनी वाली कॉन्फ्रेंस से पहले संयुक्त राष्ट्र ने एक रिपोर्ट के जरिए कहा है कि जलवायुपरिवर्तन से भारत और चीन सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि 1995 से 2015 तक भारत और चीन के करीब 3 अरब लोग मौसम में हो रहे बदलाव की वजह से होने वाली बीमारियों से ग्रस्त हुए हैं।
जलवायुपरिवर्तन से लोगों को होने वाला नुकसान नाम से जारी इस रिपोर्ट मे कहा गया है कि अमेरिका, चीन, भारत, फिलिपीन्स, और इंडोनेशिया जलवायु परिवर्तन की वजह से सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है।
रिपोर्ट के अनुसार एशिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत और चीन में जलवायु परिवर्तन ने सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। आंकडों के हिसाब इन 5 देशों के कुल 4 अरब लोग जलवायु परिवर्तन से होने वाली बीमारियों से प्रभावित हैं जिनमें से करीब 75 प्रतिशत लोग यानि करीब 3 अरब लोग भारत और चीन में रहते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक 1995 से 2015 के बीच भारत में 805 करोड़ और चीन में 2274 करोड़ लोग जलवायु परिवर्तन से होने वाली बीमारियों से प्रभावित हुए हैं। इसके बाद अमेरिका में 472 करोड़, फिलिपीन्स में 274 करोड़ और इंडोनेशिया में 163 करोड़ लोग जलवायुपरिवर्तन से होने वाली बीमारियों से प्रभावित हैं।
हालांकि इस रिपोर्ट में एक बात और भी कही गई है और वो ये कि पिछले कुछ सालों में जलवायु परिवर्तन को लेकर दुनिया में फैली जागरूकता के बाद कुछ देशों में जलवायु परिवर्तन से होने वाली बीमारियों से लोगों की मौत के मामलों में तेजी से कमी आई है।
पढ़ें- IS के खिलाफ कार्रवाई को संयुक्त राष्ट्र की मंजूरी, फ्रांस ने दिया था प्रस्ताव