अमेरिका में हॉल ऑफ फेम का हिस्सा बना भारतवंशी डॉक्टर
दुनिया के कई हिस्सों में गरीब लोगों का अंधापन दूर करने के उनके उल्लेखनीय प्रयास के कारण यह सम्मान मिला।
वाशिंगटन, प्रेट्र। भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर वदरेवू राजू को ग्लोबल मेडिकल मिशन हॉल ऑफ फेम का हिस्सा बनाया गया है। उन्हें दुनिया के कई हिस्सों में गरीब लोगों का अंधापन दूर करने के उनके उल्लेखनीय प्रयास के कारण यह सम्मान मिला।
राजू आई फाउंडेशन ऑफ अमेरिका के संस्थापक और मेडिकल डायरेक्टर हैं। उन्हें यूनिवर्सिटी ऑफ टोलेडो कॉलेज ऑफ मेडिसिन एंड लाइफ साइंसेज ने हॉल ऑफ फेम का हिस्सा बनाया। इस मौके पर राजू ने कहा, 'दृष्टि किसी बच्चे को ईश्वर की ओर से मिला ऐसा उपहार है, जो उम्रभर जीवन को उपयोगी बनाने में सहायक है। किसी बच्चे को इलाज से वंचित नहीं रहना चाहिए।
दुनियाभर से कोई भी यहां आकर इलाज पा सकता है। अगर अंधेपन को दूर किया जा सकता है, तो हमें यह करना चाहिए।' अपनी संस्था के माध्यम से राजू कैंप आयोजित कर लोगों का इलाज करते हैं। अपनी शुरुआत से अब तक उनकी संस्था 21 देशों में 20 लाख मरीजों का इलाज कर चुकी है। अब तक संस्था ने दृष्टि बचाने के लिए तीन लाख सर्जरी को अंजाम दिया है।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेता के विवादित बोल, कहा- कश्मीर समस्या के लिए भारत जिम्मेदार