अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की बेटी इवांका बोली, राजनीति से दूर रहने की कोशिश कर रही हूं...!
ऐसा माना जाता है कि इजरायल और फिलिस्तीनी संघर्ष पर ट्रंप के प्रमुख सलाहकारों में से एक इवांका और जारेद भी थे। लोग इन्हें व्हाइट हाउस की सबसे प्रभावशाली आवाजों में से एक मानते हैं।
वाशिंगटन, आइएएनएस। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप अपने पति जारेद कुश्नर के साथ मिलकर पिता के राजनीति सलाहकार के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। ट्रंप के राष्ट्रपति पद ग्रहण करने के बाद ऐसी कई खबरें सुनने को मिली थीं, लेकिन इवांका का कहना है कि वह 'राजनीति से बाहर' रहने की कोशिश कर रही हैं।
ट्रंप की पहली बेटी इवांका ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, 'मैं राजनीतिक जानकार होने का दावा नहीं करता हूं। इसलिए मैं अन्य लोगों के लिए राजनीति छोड़ रही हूं। हालांकि मुझे जिन मुद्दों की परवाह है, उन पर हमेशा कायम रहूंगी। वास्तव में निर्भर हूं जिनके बारे में मुझे परवाह है। जहां तक सलाह देने की बात है तो वह अपने निर्णय लेने में सक्षम हैं। उनकी राजनीतिक प्रवतत्ति अभूतपूर्व हैं।' 35 वर्षीय इवांका के पास लगभग 300 मिलियन की संपत्ति है। वह अपने पति की तरह महत्वपूर्ण सलाह देती हैं, लेकिन कोई वेतन नहीं लेतीं।
ऐसा माना जाता है कि इजरायल और फिलिस्तीनी संघर्ष पर ट्रंप के प्रमुख सलाहकारों में से एक इवांका और जारेद भी थे। लोग इन्हें व्हाइट हाउस की सबसे प्रभावशाली आवाजों में से एक मानते हैं। इवांका कहती हैं, 'मैं अपने पिता को कई मुद्दों पर सलाह देती हूं। लेकिन मेरे पास कोई छिपा हुआ एजेंडा नहीं है। मुझे जो ठीक लगता है, वहीं सलाह देती हूं। कई बार वह मेरी सलाह मानते हैं और कई बार उसे नहीं भी मानते। हम दोनों की सोच अलग-अलग है, इसलिए कई बार मेरी सलाह उन्हें ठीक नहीं लगती। लेकिन इसके बावजूद मैं खुलकर अपने विचार उनके सामने रखती हूं।'
डोनाल्ड ट्रंप का मीडिया और अन्य लोगों के साथ कैसा संबंध है, ये किसी से छिपा नहीं है। मीडिया ने तो ट्रंप की खुला पत्र लिखकर आलोचना की थी। जब इवांका से अमेरिका की मौजूदा राजनीति परिस्थितियों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, 'मैं वर्तमान अमेरिकी राजनीति में महसूस करती हूं कि कुछ गायब है। वर्तमान राजनीति माहौल में 'संवाद' गायब है।'
इसे भी पढ़ें: उत्तर कोरिया ने हिटलर से की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तुलना